16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धमतरी में भीषण सड़क हादसा, KTM सवार युवक की दर्दनाक मौत, हैदराबाद में रहती है मां

Road Accident: धमतरी बाईपास के श्यामतराई के पास भीषण सड़क हादसे में KTM सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
road accident

मृतक युवक (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Huge Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोने के कारण लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इसी बीच धमतरी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर-जगदलपुर हाईवे के बायपास स्थित श्यामतराई के पास हुए हादसे में KTM बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक जय धमतरी में अपनी बड़ी मां के घर रहता था। रविवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच वह KTM बाइक से बाईपास की ओर जा रहा था। इसी दौरान श्यामतराई के पास अचानक बाइक से उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक को गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर युवक घायल अवस्था में मिला, वहीं उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त पड़ी थी। राहगीरों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

हैदराबाद में रहती है मां

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की मां हैदराबाद में रहती हैं। उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। मां के धमतरी पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मरचुरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4 से 5 बजे के आसपास हुआ है। रायपुर-जगदलपुर हाईवे के बायपास पर सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल पर युवक और उसकी क्षतिग्रस्त बाइक मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएसपी ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

धमतरी

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग