धमतरी

CG Accident: भाई की बाइक लेकर घर से निकला, सड़क हादसे में हो गई युवक की मौत

CG Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। इलाज के लिए निजी अस्प्ताल लाया गया। यहां डाक्टर ने विष्णु पटेल को मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना भखारा रोड स्थित ग्राम डोमा के पास हुई।
less than 1 minute read
Mar 10, 2026
तेज रफ्तार बोलेरो ने मां-बेटी को रौंदा
तेज रफ्तार बोलेरो ने मां-बेटी को रौंदा

CG Accident: अलग-अलग सडक़ हादसों में रविवार को एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, यहां से बाद में रेफर किया गया।

पहली घटना ग्राम पुरुर की है। आमदी निवासी विष्णु पटेल (38) पिता दुजेश्वर अपने ममेरे भाई के घर गुरूर में रहकर सब्जी बाड़ी का काम करता था। 18 मार्च को अपने भाई सुनील के बाइक से वह पुरुर आया था।

अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। इलाज के लिए निजी अस्प्ताल लाया गया। यहां डाक्टर ने विष्णु पटेल को मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना भखारा रोड स्थित ग्राम डोमा के पास हुई। रायपुर निवासी मनीष ढीमर (24) और दीपक साहू 8 मार्च को धमतरी से रायपुर की ओर जा रहे थे।

तभी डोमा नहर के पास बाइक अनियंत्रित होकर साईन बोर्ड से टकरा गई। घायलों को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को रेफर कर दिया गया।

Updated on:
10 Mar 2026 01:21 pm
Published on:
10 Mar 2026 01:21 pm