धनबाद

सब्जी बेचने को मजबूर हुईं मश्हूर तीरंदाज, प्रशासन की मदद से फिर चलेंगे तीर, पढ़ें संघर्ष की कहानी

सोनी एक खिलाड़ी हैं उनका जज्बा सामान्य इंसान से ज्यादा था। उन्होंने हार मानने के बजाए डटकर मुसीबत का सामना करने की सोची और मैदान में (Inspiring Story) उतर गईं (Dhanbad DC Helped Archer soni khatoon To Keep Sports Regularly) (Trending News)...

2 min read
Jun 03, 2020
सब्जी बेचने को मजबूर हुईं मश्हूर तीरंदाज, प्रशासन ने की मदद अब फिर चलेंगे तीर

(रांची,धनबाद): मजबूरी इंसान से कुछ भी करवा सकती है। Coronavirus नामक महामारी ने मजबूरों की संख्या बढ़ा दी है। बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए और कईं परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इसी तरह राज्य की ख्याती प्राप्त तीरंदाज को भी परेशान होकर सब्जी बेचना पड़ा। उनकी पीड़ा जानकर प्रशासन ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढाए है।

छोड़नी पड़ी पढ़ाई...

तीरंदाज सोनू खातून धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोरा शालीमार की निवासी हैं। उनका सपना तीरंदाजी के क्षेत्र में प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का था। लेकिन उनके सपने तब दम तोड़ने लगे जब उनके धनुष ने उनका साथ छोड़ दिया। इसी बीच लॉकडाउन लग गया। सोनी के परिवार की आर्थिक हालत कमजोर हो गई। उसे पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी।

धनुष टूटा पर जज्बा नहीं...

पर सोनू एक खिलाड़ी हैं उनका जज्बा सामान्य इंसान से ज्यादा था। उन्होंने हार मानने के बजाए डटकर मुसीबत का सामना करने की सोची और मैदान में उतर गईं। वह सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने लगीं। जिला प्रशासन तक यह बात पहुंची कि राज्य की एक कुशल खिलाड़ी मुफलिसी की वजह से अपने खेल में आगे नहीं बढ़ पा रही है।

ऐसी सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन आगे आया। डीसी अमित कुमार ने सोनू को अपने कार्यालय बुलाया। उन्होंने आर्थिक सहायता के लिए 20 हजार रुपए का चेक सौंपा है। यह राशि सोनू को अपना टूटा हुआ घनुष ठीक कराने को दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने सोनी को आगे भी हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया है।

सोनू व उसके परिवार ने इस सहायता के लिए डीसी अमित कुमार का आभार व्यक्त किया। सोनी ने खेल में आगे बढ़ने के अपने सपने और देश का नाम रोशन करने के सफर को जारी रखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि डीसी अमित कुमार ने भी उसे खेल जारी रखने को कहा है और वह ऐसा ही करेंगी।

Updated on:
03 Jun 2020 10:10 pm
Published on:
03 Jun 2020 10:06 pm
Also Read
View All