
Dhar news: हंसते-खेलते घर में उस समय कोहराम मच गया जब 18 महीने का दिव्यांश सबको छोड़कर चला गया। किसी को नहीं पता था कि वो अपना दूसरा बर्थडे नहीं बना पाएगा। दिव्यांश की मौत के बाद से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। बड़ी बहन को स्कूल छोड़ने गए पापा बस यही कहते रहे कि हमे नहीं पता था कि लौटकर आने पर दिव्यांश नहीं मिलेगा। परिवार में बच्चे की मौत के बाद से सोमवार को भी लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। कोई भी इस बात पर यकीन करने को नहीं तैयार है कि सबके साथ खेलने वाला हंसता-खेलता बच्चा इस तरह से हादसे का शिकार हो जाएगा।
नगर में आलीराजपुर रोड पर एक किराए के मकान में एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब मां किचन के कामों में व्यस्त थी। घर में तीसरी मंजिल से गिरकर 18 माह का बालक दिव्यांश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बड़वानी में उपचार के दौरान मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब दिव्यांश की मां घर के काम में व्यस्त थी। दिव्यांश पलंग पर बैठा था और खेलते-खेलते अचानक चौड़ी रेलिंग से नीचे गिर गया। दिव्यांश के पिता धर्मेंद्र बघेल कुक्षी तहसील के ग्राम चिखली के निवासी है और पेशे से ड्राइवर है। वह कुक्षी में आलीराजपुर रोड पर किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते है।
बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने गए थे। उन्होंने पत्नी से कहा था कि दिव्यांश का ध्यान रखना मैं थोड़ी देर में लौटकर आता हूं। पत्नी ने दिव्यांश को बिस्किट का पैकेट देकर पलंग पर बिठाया और घर में झाडू लगाने लगी। इसी दौरान दिव्यांश पलंग से उतरकर जमीन में खेलने लगा। थोड़ी देर बाद वो अचानक रेलिंग के पास आ गया और चौड़ी रेलिंग से अचानक नीचे गिर गया। घटना के तुरंत बाद पत्नी ने पति को जानकारी दी। घर वाले इलाज के लिए दिव्यांश को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने भी उसे बचाने की खूब कोशिश की लेकर आखिरी में वो सबको अलविदा कह गया।
दिव्यांश का पोस्टमार्टम बड़वानी अस्पताल में किया गया जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार ग्राम चिखली परिवार की उपस्थिति में किया गया। बता दें कि धर्मेंद्र की एक 4 वर्षीय बेटी है और दिव्यांश उनका एकमात्र पुत्र था। घटना के बाद से दिव्यांश के मम्मी-पापा का रो-रोकर बुरा हाल है।