धार

प्रेमी के साथ गई शादीशुदा बहन तो गुस्से में भाई ने राखी के एक दिन पहले चाकू से गोदा

पुलिस थाना परिसर में ही हुई वारदात, हतप्रद रह गए पुलिसकर्मीभाई को लिया हिरासत में, युवती को गंभीर हालत में इंदौर किया रैफर
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2019, 4:48 PM IST
bhai
प्रेमी के साथ गई शादीशुदा बहन तो गुस्से में भाई ने राखी के एक दिन पहले चाकू से गोदा

मनावर. प्रेमी के साथ चली गई एक विवाहित बहन को राखी के एक दिन पहले उसके भाई ने चाकुओं से गोद दिया। हमला उस समय किया, जब थाना परिसर में परिजन सुलह के प्रयास करवा रहे थे। अचानक हुई इस घटना से हतप्रभ पुलिसकर्मी दौड़े और आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया। युवती को गंभीर घायल हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी अस्पताल भेजा, पर हालत नाजुक हालत होने पर उपचार के लिए इदौर ले जाया गया और वहां भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार युवती की शादी हुए 8-10 महीने हुए होंगे और ससुराल से वापस घर आकर रहने लगी। इस बीच किसी युवक से उसका प्रेम हो गया तो घर वालों को बताए बगैर उसके साथ चली गई। बुधवार को प्रेमी राजा और उसके परिजन युवती को लेकर मनावर थाने पहुंचे, जो युवती के परिजन से सुलह की उसे वापस भेजना चाहते थे। हालांकि मामला थाने में दर्ज नहीं था।

थाना परिसर में ही बहन को मारे चाकू

इधर अन्य युवक से प्रेम होने पर उसके साथ बहन के चले जाने से गुस्साए भाई दीपक ने थाना परिसर पहुंचकर चाकू से पेट व गर्दन पर कई बार कर दिए। आसपास खड़े परिजन ने दीपक को पकड़ा तब तक युवती गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। पुलिस थाना परिसर में घटना होते देख पुलिसकर्मी दौड़े और दीपक को हिरासत में ले लिया। युवती को अस्पताल पहुंचाया। डॉ. सुनील देसाई ने बताया कि युवती की गर्दन व पेट पर दाई ओर गहरे जख्म है। प्राथमिक उपचार कर युवती को बड़वानी रैफर किया। नाजुक हालत होने पर इंदौर उपचार के लिए ले जाया गया।

इस मामले में युवती के पे्रमी के संग जाने की कोई रिपोर्ट युवती के परिजन ने दर्ज नहीं कराई थी। ये लोग परिसर के बाहर बैठकर चर्चा कर रहे थे। इसी बीच इनका विवाद हुआ, जिसे पुलिसकर्मियों ने दौडक़र आरोपी दीपक को हिरासत में लिया है। एमएलसी आते ही प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
-संजय रावत, टीआई मनावर

Published on: