धार

धार में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत कुएं में गिरे 4 युवकों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी

Dhar Tragic accident : बहन के ससुराल में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे 4 युवक बाइक समेत कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, शादी समारो की खुशियों के बीच परिवार में मातम छा गया है।
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2025, 11:52 AM IST
Dhar Tragic accident

Dhar Tragic accident :मध्य प्रदेश के धार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे 4 युवकों की मौत हो गई। शादी समारोह से लौटने के दौरान युवक बाइक समेत कुएं में जा गिरे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला गया। लेकिन, जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, सभी की मौत हो चुकी थी। पुलिस तफ्तीश के अनुसार, सभी मृतक मुंडला गांव के धर्मपुरी थाना इलाके में रहने वाले थे। वहीं, ये दर्दनाक हादसा जिले के मनावर थाना इलाके में घटा है।

बताया जा रहा है कि, मृतक संदीप अपने दोस्त और परिजन के साथ बहन पूजा के ससुराल छोटी उमरबंद गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वापसी में चारों एक बाइक में सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11.50 बजे अंधे मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान सभी बाइक सहित कुएं में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव निकाल कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। वहीं, मामले की जंच की जा रही है।

हादसे में इनकी जान गई

-संदीप पिता खुमान उम्र 19 साल जाति भिलाला निवासी मुन्डला थाना धर्मपुरी।
-अनुराग पिता जगदीश उम्र 22 साल जाति भील निवासी ग्राम मुन्डला थाना धर्मपुरी।
-मनीष पिता अभय उम्र 20 साल जाति भिलाला निवासी ग्राम मुन्डला थाना धर्मपुरी।
-रोहन पिता लखन उमर उम्र 19 साल जाति भील निवासी ग्राम मुन्डला थाना धर्मपुरी।

Updated on:
7 Feb 2025, 11:52 AM IST
Published on: