धार

धार में दर्दनाक हादसा, तीन लोगों की मौत, दो घायल

Car Accident: धरमपुरी थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटी कार, मांडू से तारापुर जा रहे थे कार सवाल, तीन लोगों की मौत।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2026, 7:20 PM IST
DHAR CAR ACCIDENT
dharampuri car accident three dead two injured, घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार और लोगों की भीड़ (Source-Patrika)

Dhar Car Accident: मध्यप्रदेश के के धार जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घटना धरमपुरी थाना क्षेत्र में तारापुर के पास की है, यहां एक मारूति ईको कार अनियंत्रित होकर गिट्टी खदान के पास रोड से उतरकर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में दबे लोगों को बाहर निकाला। कार सवार तीन लोगों की हादसे में मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रुप से घायल हैं।

धरमपुरी से मांडू जाते वक्त हादसा

बताया जा रहा है कि मारुति ईको कार क्रमांक एमपी 09 डीबी 0153 धरमपुरी से मांडू की ओर जा रही थी। तभी गिट्टी खदान के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई।

तीन लोगों की मौत, दो घायल

सूचना पर धरमपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए धामनोद के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वही मृतकों की धरमपुरी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान, विक्की पिता दिनेश, भुरेसिंह पिता बाबू, गौतम पिता सुखराम तीनों निवासी मांडव के रूप में हुई हैं। जबक घायलों के नाम गोलू (18) और पप्पू सिंह (30), दोनों निवासी मांडव हैं। घायल पप्पू की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया। धरमपुरी टीआई सरदार सिंह सोलंकी ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पलटी है और घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हुई है जिनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गए हैं। जबकि दो कार सवार घायल हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

Updated on:
1 Nov 2026, 7:20 PM IST
Published on: