
Few Minutes Billionaire :मध्य प्रदेश के धार जिले के अंतर्गत आने वाले धामनोद में एक वकील और डोंगले पब्लिक स्कूल के संचालक विनोद डोंगले उस वक्त हैरान रह गए, जब उनके डीमैट अकाउंट में अचानक 2817 करोड़ रुपए की राशि दिखाई दी। ये मामला शुक्रवार को उनके एनजे डीमैट अकाउंट में हुई तकनीकी खराबी से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार, डोंगले के पास हरसिल एग्रो लिमिटेड के 1312 शेयर हैं। शुक्रवार शाम को सिस्टम में आई खराबी के कारण इन शेयरों की कीमत अचानक 2,14,74,184 रुपए प्रति शेयर दिखने लगी। इससे उनके खाते में शेयरों का कुल मूल्य अचानक 28,17,41,29,408 रुपए (2817 करोड़) दिखाई देने लगी।
हालांकि, कुछ मिनटों में ही ये त्रुटि ठीक हो गई और खाता सामान्य स्थिति में लौट आया। वकील विनोद डोंगले ने बताया कि, इतने बड़ी राशि को देखकर उन्हें विश्वास नहीं हुआ। उन्हें कुछ पल के लिए लगा कि, उनका सपना सच हो गया है, लेकिन जल्द ही उन्हें समझ आ गया कि, ये सच्चाई नहीं, बल्कि सिर्फ तकनीकी त्रुटि थी।