22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अंधभक्त नहीं, भक्त बनो जीवन सुधरेगा’, धार में लेडी सीएचओ की पोस्ट के बाद बवाल

Lady CHO Viral Video Controversy: लेडी सीएचओ के द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद भाजपा नेताओं ने जताई आपत्ति बोले- ये सिविल सेवा के नियमों का उल्लंघन, सीएमएचओ ने सेवा बर्खास्त के लिए लिखा पत्र।
2 min read
Google source verification

धार

image

Shailendra Sharma

Jul 22, 2026

dhar

lady cho kiran bhatiya viral video controversy, लेडी सीएचओ के वायरल वीडियो पर बवाल (Source-Patrika)

Dhar Lady CHO Viral Video Controversy: मध्यप्रदेश के धार जिले में एक लेडी सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया। लेडी सीएचओ ने जंतर-मंतर पर हो रहे छात्र प्रदर्शन और सोनम वांगचुक के समर्थन में उप स्वास्थ्य केन्द्र के अंदर बैठकर वीडियो बनाया था और भाजपा का विरोध कर रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने इसे लेकर आपत्ति जताई और इसे सिविल सेवा के नियमों का उल्लंघन बताया है। इधर सीएमएचओ ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए लेडी सीएचओ को सेवा से बर्खास्त करने के लिए एनएचएम संचालक को पत्र लिखा है।

लेडी सीएचओ ने वीडियो पोस्ट में क्या कहा?

धार जिले के बाग ब्लॉक के काकड़वा गांव में पदस्थ सीएचओ किरण भाटिया ने जो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया उसमें सबसे पहले जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का फुटेज दिखाया और फिर कहा- मुझे उन अंधभक्तों पर हंसी आ रही है जो इतना कुछ होने के बाद भी आज कह रहे हैं कि मोदी सरकार इज द बेस्ट। मतलब इतना लाठीचार्ज होने के बाद भी मोदी सरकार तो बेस्ट सरकार है।

देखें वीडियो-

'जाग जाओ अंधभक्तों'

वीडियो में लेडी सीएचओ किरण भाटिया ने आगेे कहा- कितना हिप्नोटाइज किया है यार लोगों को, सही चीज की पहचान भी नहीं कर पा रहे हैं। जाग जाओ अंधभक्तों। तुम्हें आने वाले समय में अफसोस न हो कि खुद के लिए या अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए हमारे एक गलत निर्णय ने बहुत कुछ गलत कर दिया। मैं न कांग्रेस का समर्थन कर रही हूं और न भाजपा का। मैं जो बेस्ट है उसका समर्थन कर रही हूं, मैं सोनम वांगचुक के समर्थन में हूं। मैं अंधभक्तों से कहना चाहती हूं, हमारे 33 कोटि देवी-देवता हैं, उनके भक्त बन जाओ, शिवजी के भक्त बन जाओ..जीवन तर जाएगा।

भाजपा ने जताई आपत्ति, हटाई पोस्ट, मांगी माफी

सीएचओ किरण भाटिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बवाल हो गया। भाजपा नेताओं ने इसे सिविल सेवा की शर्तों का उल्लंघन बताते हुए सीएचओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेताओं ने सीएमएचओ, इंदौर के संयुक्त संचालक और जिलाध्यक्ष को शिकायत भेजकर सीएचओ को तत्काल हटाने की मांग की है। इधर विवाद बढ़ने के बाद किरण भाटिया ने सोशल मीडिया से पोस्ट हटा दी है और माफी मांगते हुए कहा है कि उनका इरादा सरकार की आलोचना करना नहीं था। वहीं धार सीएमएचओ डॉ. अनीता सिंगारे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएचओ किरण भाटिया को सेवा से पृथक करने का पत्र एनएचएम संचालक को भेज दिया है।