9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीथमपुर बन रहा ‘मेक इन एमपी’ का ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब, 5 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार

Make in MP : सीएम मोहन यादव ने कहा- पीथमपुर 'मेक इन एमपी' का ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब हबनकर उभरा है। लिउगोंग इंडिया के 272 करोड़ के नए प्लांट का उद्घाटन से यहां 5 हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे।
3 min read
Google source verification
Make in MP

Make in MP (प्रदेश का इंडस्ट्रियल ग्रोथ इंजन है पीथमपुर photo Dource- Input)

Dhar News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के अंतर्गत आने वाले पीथमपुर में लिउगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 272 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित नए विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि, पीथमपुर मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की औद्योगिक प्रगति का प्रमुख ग्रोथ इंजन बन चुका है। राज्य सरकार यहां 'मेक इन इंडिया-मेक इन एमपी' के विजन को गति देने के लिए संपूर्ण औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित कर रही है, ताकि प्रदेश वैश्विक निवेश और आधुनिक विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बन सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद राज्यों में शामिल हो चुका है। सरकार ने उद्योगों के लिए प्रोत्साहन के सभी द्वार खोल दिए हैं और ग्रीन इंडस्ट्री, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में मजबूत औद्योगिक श्रृंखला तैयार की जा रही है।

एक महीने में दूसरी वैश्विक कंपनी का बड़ा निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि, एक महीने के दौरान पीथमपुर में दूसरी बड़ी वैश्विक कंपनी की नई औद्योगिक इकाई शुरू होना इस बात का प्रमाण है कि, निवेशकों का भरोसा मध्य प्रदेश पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि, यह सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि विकास को धरातल पर उतारती है। लिउगोंग की नई इकाई प्रधानमंत्री के 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' अभियान को नई गति देगी।

उत्पादन क्षमता दोगुनी, रोजगार के हजारों अवसर

लिउगोंग इंडिया ने अपनी मौजूदा इकाई का 272 करोड़ रुपए के निवेश से विस्तार किया है। इससे कंपनी की वार्षिक उत्पादन क्षमता 3,250 मशीनों से बढ़कर 7,500 मशीनें हो जाएगी। विस्तार के साथ 600 प्रत्यक्ष और 5,000 से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कंपनी में भारतीय कंपोनेंट्स का उपयोग भी 40 प्रतिशत से बढक़र 60 प्रतिशत हो जाएगा, जिससे प्रदेश के एमएसएमई और ऑटो कंपोनेंट उद्योगों को नई मजबूती मिलेगी।

दो वर्षों में 10 हजार करोड़ का एफडीआइ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि पिछले दो वर्षों में मध्य प्रदेश में लगभग 10 हजार करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) आया है। वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में प्रदेश को 76,862 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे 82 हजार से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं। इसी अवधि में 41,950 करोड़ रुपए के निवेश वाली 166 नई औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित की गई है, जिनसे करीब 50 हजार नए रोजगार मिलेंगे।

ऑटो हब से ग्लोबल एक्सपोर्ट सेंटर तक

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीथमपुर आज देश के सबसे बड़े ऑटो पार्ट्स और इंजीनियरिंग केंद्रों में शामिल है, जहां करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है और चार से पांच लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा धार जिले में स्थापित पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क और पीथमपुर का औद्योगिक विस्तार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

नई यूनिट से मिलेगी नई पहचान

सीएम ने ये भी कहा कि, 20 एकड़ में स्थापित लिउगोंग का नया संयंत्र प्रारंभिक चरण में प्रतिवर्ष 6,500 निर्माण उपकरणों, विशेष रूप से एक्सकेवेटर, का निर्माण करेगा। इससे निर्माण उपकरण विनिर्माण के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को नई पहचान मिलेगी और आयात पर निर्भरता भी कम होगी। कार्यक्रम में लिउगोंग मशीनरी कंपनी लिमिटेड के चेयरमैन झेग जिन, ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट ल्योग्योबिंग, लिउगोंग इंडिया के कंट्री हेड वरुण विजयवर्गीय, विधायक नीना विक्रम वर्मा, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि, उद्योगपति और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कृषि और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री ने पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में किसान इरिगेशन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की चौथी विनिर्माण इकाई का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान इरिगेशन जैसी कंपनियां प्रदेश में निवेश, रोजगार और तकनीकी प्रगति को नई दिशा दे रही हैं। आधुनिक पाइप, ड्रिप और स्प्रिंकलर इरिगेशन सिस्टम जल संरक्षण और किसानों की उत्पादकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उद्योगों का विस्तार केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास का आधार भी है।