धार

इंदौर-धार रेल लाइन पर 120 की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, फाइनल ट्रायल सफल; जल्द शुरू होगी सेवा

High Court News: अनुकंपा नियुक्ति की फाइल दबाने और कोर्ट से धोखाधड़ी करने पर कार्रवाई, प्रमुख सचिव को जांच के निर्देश; 21 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2026, 7:16 PM IST
Indore Dhar Rail Line
indore dhar rail line final trial successful train 120 kmph, पहली बार स्टेशन पर पहुंची ट्रेन (Source-Patrika)

Indore Dhar Rail Line: मध्यप्रदेश के धार जिले के रहवासियों का बरसों का इंतजार, उम्मीदें और सपनों में बस चुकी रेल की सीटी… शुक्रवार को जब सायरन बजाती स्पेशल ट्रेन धार रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। किसी ने मोबाइल में इस ऐतिहासिक पल को कैद किया तो कोई परिवार के साथ ट्रेन की एक झलक पाने स्टेशन पहुंचा। धनतेरस के दिन धार को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद और मजबूत हो गई।

120 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

टीही से धार के बीच 47 किमी लंबे रेल ट्रैक पर रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) का फाइनल निरीक्षण और स्पीड ट्रायल सफल रहा। वापसी में स्पेशल ट्रेन 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। अब सीआरएस की रिपोर्ट केंद्रीय रेल मंत्रालय को भेजी जाएगी। वहां से हरी झंडी मिलते ही इस नए रेल मार्ग पर नियमित ट्रेन संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों के संकेतों के अनुसार नवंबर अंत या दिसंबर में इंदौर से धार के बीच ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है।

स्पेशल कोच से हुआ स्पीड ट्रायल रहा सफल (Source-Patrika)

स्पेशल कोच से हुआ स्पीड ट्रायल

शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे रेलवे सुरक्षा आयुक्त ई. श्रीनिवास के नेतृत्व में अधिकारियों का दल ट्रॉलियों से धार स्टेशन पहुंचा। इसके बाद स्टेशन, ट्रैक और यात्री सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। करीब एक घंटे तक चली जांच के बाद स्पेशल कोच के जरिए स्पीड ट्रायल किया गया। दोपहर 2.25 बजे इलेक्ट्रिक इंजन के साथ दो डिब्बों वाली ट्रेन सायरन बजाते हुए धार स्टेशन पहुंची। टीही से धार आते समय ट्रेन की गति करीब 110 किमी प्रति घंटा रही, जबकि वापसी में 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल किया गया। सीआरएस के साथ मुख्य पुल अभियंता भावेश झा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विनीत कुमार श्रीवास्तव, रतलाम डीआरएम अश्वनी कुमार और डिप्टी सीआरएस देव प्रकाश अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ट्रायल के बाद सकारात्मक संकेत दिए। अब रिपोर्ट के आधार पर नियमित ट्रेन संचालन का निर्णय होगा।

Updated on:
6 Nov 2026, 7:16 PM IST
Published on: