धार

धार में बड़ी कार्रवाई, 18 थाना प्रभारियों की सुरक्षा में जेसीबी चलाकर जमींदोज किए मकान

Dhar- करीब 300 पुलिसकर्मियोें को मौके पर तैनात किया गया था

less than 1 minute read
Mar 09, 2026
JCB razes house in Dhar under police station in-charge's protection

Dhar- धार में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर विधायक की जमीन मुक्त करा ली। जमीन विवाद के बाद राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को अतिक्रमण हटा दिया। यहां जबर्दस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभियान चलाकर कई मकान जमींदोज कर दिए गए। धामनोद थाना क्षेत्र के सिरसोदिया गांव में बीजेपी विधायक कालूसिंह ठाकुर और पड़ोसियों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद था। तीन दिन पूर्व जब प्रशासनिक टीम अतिक्रमण हटाने के लिए आई तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इससे टीआई, महिला आरक्षक और चौकीदार घायल हो गए थे। हिंसा की इस गंभीर वारदात को ध्यान में रखते हुए आज करीब 300 पुलिसकर्मियोें को मौके पर तैनात किया गया था। 18 थाना प्रभारियों की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

सोमवार को सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स के साथ वरिष्ठ राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने सिसौदिया गांव में मोर्चा संभाल लिया था। गांव के सर्वे नंबर 77, 78, 79 और 80 की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था जिसके निराकरण के लिए यहां ​काबिज अवैध निर्माण धराशायी कर दिए गए।

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

सिविल कोर्ट द्वारा अतिक्रमणकारियों का केस निरस्त कर दिए जाने के बाद तहसीलदार ने जमीन पर से अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए थे। 3 ​दिन पहले पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करने पहुंचा जिसके दौरान ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इससे पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

2 दिनों का समय दिया था

वारदात के बाद प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को अपने निर्माण हटाने के लिए 2 दिनों का समय दे दिया था। यह मियाद पूरी हो जाने के बाद प्रशासनिक टीम आज दोबारा गांव में पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरु की। अवैध कब्जे हटने के बाद भी गांव में शांति व्याप्त है।

ये भी पढ़ें

सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे दिल्ली, एमपी में राजनैतिक अटकलें तेज

Updated on:
09 Mar 2026 03:02 pm
Published on:
09 Mar 2026 03:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर