धार

खुलासा : 15 हजार रुपए के लिए लेडी टीचर का कत्ल, भतीजा निकला हत्यारा

पुलिस ने किया महिला टीचर की हत्या का खुलासा, 25 फरवरी को घर में मिली थी खून से लथपथ लाश...
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Mar 2024, 9:16 PM IST
lady_teacher_murder_case.jpg

धार में 25 फरवरी को हुई लेडी टीचर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लेडी टीचर का भतीजा ही निकला है जो कि लेडी टीचर की बड़ी बहन का बेटा है। महज 15 हजार रुपए के लेन देन में आरोपी ने अपनी ही मौसी की पूरी प्लानिंग के तहत बेरहमी से हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


घटना शहर की श्रीकृष्ण कॉलोनी की है जहां रहने वाली महिला टीचर आरती मकवाना की 25 फरवरी को घर में कमरे के अंदर बिस्तर पर खून से लथपथ लाश मिली थी। आरती के गले के पास धारदार हथियार से हमला करने का निशान था और उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। लेडी टीचर की हत्या के बाद से ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी और अब पुलिस ने उसके कातिल को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- दुपट्टे से गला घोंटकर बीवी का कत्ल, 6 दिन पहले ही मुंबई से लौटकर आए थे पति-पत्नी


लेडी टीचर की हत्या का खुलासा करते हुए सीएसपी रविंद्र वास्कले ने बताया कि तकनीक साक्ष्य के आधार पर आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार किया गया है, जो कि मृतका आरती की बड़ी बहन का बेटा है। आरोपी ने पूछताछ में हत्या का कारण लेनदेन 15 हजार रुपये का बताया है। वारदात के दिन आरोपी कार्तिक पूरी प्लानिंग के साथ मौसी आरती के घर गया था जहां उसने पहले स्टील की बोतल से वार कर मौसी आरती को बेहोश किया और फिर चाकू से वार कर मौत के घाट उतारा था।
देखें वीडियो- नागिन की मौत हुई नाग ने विरोध में जाम कर दी रोड

Published on: