
इंदौर में एक पति ने अपनी पत्नी की उसके ही दुपट्टे से घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। महिला का शव घर की चौथी मंजिल पर बने कमरे में उस वक्त मिला जब सास-ससुर बाजार से वापस लौटे और उसके कमरे में पहुंचे। पत्नी की हत्या कर पति पहली मंजिल से कूदकर भाग गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि कुछ महीनों से पति मानसिक अस्वस्थ है और वो पति पर शक करता था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका नाम नैना सौदे है जो पति मिलिंद सौदे के साथ 6 दिन पहले ही मुंबई से वापस इंदौर अपनी ससुराल लौटी थी। दोनों ससुराल में घर की चौथी मंजिल पर थे, शनिवार दोपहर सास-ससुर को बाजार जाना था तो वो घर के नीचे वाले दरवाजे की कुंडी लगाकर बाजार चले गए थे। बाद में जब बाजार से वापस लौटे और चौथी मंजिल पर पहुंचे तो नैना बेसुध पड़ी थी, उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच पड़ोसियों ने बताया कि नैना का पति मिलिंद पहली मंजिल से कूदकर भागा है।
यह भी पढ़ें- फैमिली का दुश्मन बना सांप, बीवी-बेटी के बाद पति को भी डसा, पढ़े पूरी खबर
पुलिस ने आरोपी पति मिलिंद को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। अभी तक की तफ्तीश में पता चला है कि मिलिंद का मानसिक स्थिति बीते कुछ महीनों से खराब चल रही है। नैना पति मिलिंद का इलाज कराने के लिए ही इंदौर से मुंबई लेकर आई थी। ये भी पता चला है कि मिलिंद नैना पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था।
देखें वीडिया- नागिन की मौत हुई नाग ने विरोध में जाम कर दी रोड
Published on:
3 Mar 2024, 7:41 PM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.