
MP Dhar Breaking: मध्यप्रदेश के धार से चौकाने वाली खबर सामने आई है। यहां गुरुवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई। जब करीब 5.30 बजे आनंद चौपाटी के पास एक युवक का खून से सना अर्धनग्न शव मिला। सुबह टहलने पहुंचे लोगों ने जैसे ही शव देखा, इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची धार कोतवाली थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त कुनाल जोशी (35) के रूप में की है। फिलहाल मिल रही जानकारी के मुताबिक मृतक एक पुजारी परिवार से था। इससे घटना और भी गहरा गई है। घटना स्थल पर भारी मात्रा में खून फैला हुआ था। शव के पास ही एक चाकू भी मिला है। चाकू मिलने के बाद मामला और संदिग्ध हो गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए CSP सुजावल जग्गा(IPS) और थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर मामले की जांच शुरू की है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं। ताकि घटना के हर पहलू को समझा जा सके।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो देखा युवक खुद को दर्दनाक तरीके से चाकू से गोद रहा था। उसने पहले अपना गला काटा, फिर हाथों की कलाई और शरीर के अन्य अंगोंं पर चाकू से गोद लिए। ऐसा करते-करते सड़क पर हर जगह खून फैल गया और फिर वह गिर पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि उनकी पहचान कुनाल जोशी पिता सूर्यनारायण जोशी आनंदनगर निवासी का है। पूछताछ में पता चला कि वह शराब का आदी था, कई दिनों से मेंटली हेल्थ भी सही नहीं लग रही थी।
स्थानीय लोगों ने सुबह जब शव देखा तो वह दहशत में आ गए। पूरे इलाके में सनसनी मच गई। लोग आपस में बातें करते नजर आए कि आखिर ये मौत है या आत्महत्या?
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। वहीं लोग इस रहस्यमय मौत से हैरान हैं।