धार

एमपी में विधायक के ‘भाई’ ने खड़े होकर ‘लुटवाईं’ शराब की बोतलें, हाथ जोड़ता रहा कर्मचारी

mp news: विधायक के भाई के कहने पर दुकान में घुसकर शराब की बोतलें उठाईं और बिना पैसे दिए निकल गया, सामने आया सीसीटीवी।
less than 1 minute read
Feb 06, 2026
dhar
congress mla brother liquor shop cctv video

mp news: मध्यप्रदेश के धार जिले की कुक्षी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुरेन्द्र सिंह उर्फ हनी बघेल के भाई की कथित गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विधायक का भाई खड़े होकर शराब दुकान से शराब की बोतलें लुटवाते दिख रहा है। विधायक के भाई की गुंडागर्दी के आगे शराब दुकान के कर्मचारी लाचार नजर आ रहे हैं और हाथ जोड़ते दिख रहे हैं। वीडियो शराब दुकान में लगे सीसीटीवी का है पत्रिका इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विधायक के भाई की गुंडागर्दी !

जो वीडियो सामने आया है वो एक शराब दुकान में लगे सीसीटीवी का है। इस वीडियो में पहले तो शराब दुकान के बाहर विधायक के भाई अर्जुन बघेल (लाल टी-शर्ट) में अपने कुछ साथियों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने में ऐसा लग रहा है कि पहले विधायक के भाई व साथियों की शराब दुकान के कर्मचारियों से किसी बात को लेकर बहस हो रही है और फिर इसके बाद विधायक के भाई अर्जुन बघेल का एक साथी जबरदस्ती शराब की दुकान के अंदर घुसता है और शराब की बोतलें उठाकर बाहर निकल आता है।

हाथ जोड़ता रहा शराब दुकान का कर्मचारी

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान विधायक के भाई अर्जुन बघेल के डर से शराब दुकान का कर्मचारी हाथ जोड़ता हुआ भी दिख रहा है। विधायक के भाई की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन अभी तक इसे लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद भाजपा की ओर से जरूर कांग्रेस पर निशाना साधा गया है और कांग्रेस को अराजक व गुंडा तत्वों की पार्टी बताया गया है।

Published on:
06 Feb 2026 04:52 pm