धार

एमपी में पति की डेड बॉडी के सामने प्रेमी से बनाए थे संबंध! कातिल पत्नी बेनकाब

MP News: ड्रामा क्वीन निकली पत्नी, पति की हत्या के बाद रो-रोककर किया नाटक लेकिन पुलिस ने कुछ घंटों में ही कर दिया नाटक।

3 min read
Apr 11, 2026
murder case wife lover arrested spice trader killing

MP News: मध्यप्रदेश के धार जिले में बीते दिनों हुई मसाला कारोबारी की घर में घुसकर की गई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। व्यापारी की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने आशिक व उसके एक साथी से करवाई थी। पति को पत्नी के अफेयर के बारे में पता चल गया था और इसके कारण विवाद होने लगा था। जिसके कारण पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की एक लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। अब पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों के वीडियो भी सामने आए हैं जिनसे साफ है कि उनके बीच कुछ भी ठीक नहीं था।

रो-रोकर डकैती का किया नाटक

धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में 6 अप्रैल को मसाला कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित की सोते वक्त घर में घुसकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने चंद घंटों में ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मृतक देवकृष्ण की पत्नी प्रियंका पुरोहित को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया था कि इस सनसनीखेज वारदात का मास्टरमाइंड पत्नी प्रियंका पुरोहित ही है जिसने अपने प्रेमी कमलेश पुरोहित के साथ मिलकर 1 लाख रुपये में पति की हत्या की सुपारी दी थी। प्लानिंग के तहत हत्या 3 अप्रैल की रात को होनी थी लेकिन किलर वक्त पर नहीं पहुंच पाया था। इसके बाद लगातार चार दिन प्रियंका ने घर के दरवाजे रात में खुले छोड़े जिससे किलर सुरेन्द्र भाटी घर में आ सके और 6 अप्रैल की रात सुपारी किलर ने घर में घुसकर धारदार हथियार से देवकृष्ण पुरोहित की हत्या कर दी। वारदात के बाद मास्टरमाइंड पत्नी प्रियंका ने पुलिस को गुमराह करने के लिए रोने का नाटक किया और लूट व डकैती की कहानी सुनाई।

प्रियंका के पति से झगड़े वीडियो आए सामने

अब इस मामले में कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें देवकृष्ण व पत्नी प्रियंका के बीच विवाद होता नजर आ रहा है। एक वीडियो में प्रियंका काफी गुस्से में विवाद करते नजर आ रही है और वीडियो नहीं बनाने का कहकर मोबाइल छीनते भी दिख रही है। वहीं एक अन्य वीडियो में वो बिस्तर पर लेटी है और पति देवकृष्ण से विवाद कर रही है। इस वीडियो में पति अपने हाथ पर मरहम लगाते भी दिख रहा है और बताया गया है कि तब प्रियंका ने पति के हाथ पर काटा था। तब दोनों के बीच प्रियंका के द्वारा किसी तीसरे शख्स से फोन पर बातचीत करने को लेकर विवाद हुआ था।

पति की डेड बॉडी के सामने प्रेमी से बनाए संबंध

बताया जा रहा है कि कातिल पत्नी प्रियंका ने पति देवकृष्ण की हत्या कराने के बाद वारदात की रात ही पति की लाश के सामने प्रेमी कमलेश के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। वारदात के बाद प्रेमी ने उसे रोने और लूट की झूठी कहानी बनाने के लिए कहा और उसने ऐसा ही किया। पुलिस ने प्रियंका और उसके प्रेमी को रिमांड पर लिया है जिससे की उनसे वारदात के संबंध में और पूछताछ की जा सके।

'तुम काले हो- मुझे डिसर्व नहीं करते'

हत्या का खुलासा होने के बाद मृतक लक्ष्मण पुरोहित के परिवार का बुरा हाल है। मृतक की बहन ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि, भाभी शुरु से ही भैया को पसंद नहीं करती थी। वो बार-बार भैया से कहा करती थी, 'तुम काले हो, मुझे डिसर्व नहीं करते, मेरे लिए कोई स्मार्ट बंदा होना चाहिए।' प्रियंका की बातें कई बार भैया को मायूस कर देतीं तो कई बार वो हंसी में बात को टाल दिया करते थे। प्रियंका खुद को बेहद सुंदर और पति को काला मानकर किसी तरह उससे नाता तोड़ना चाहती थी।

ये भी पढ़ें

एमपी के बड़े बिल्डर व उसके बेटे ने पुलिस के सामने लहराई पिस्टल और राइफल, देखें वीडियो
Published on:
11 Apr 2026 08:50 pm
Also Read
View All