धार

विदेशी मेहमानों के लिए ‘खुशियों का शहर’ मांडू पहली पसंद

Mandu : डेलीगेट्स शाम करीब 4 बजे मांडू पहुंचेगा और फिर ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण करेगा। जहाज महल, रानी रूपमति महल व अन्य जगह जाएंगे।
2 min read
Nov 27, 2024
mandu tourism

MP Tourism : विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए एक बार फिर पर्यटन नगरी तैयार है। बुधवार को यूरेशियन गु्रप इजी के डेलीगेट्स करीब 236 लोगों का समूह इंदौर से मांडू पहुंचेगा। जिनके स्वागत के लिए सडक़ों की मरम्मत की गई। वहीं मकानों व दीवारों पर मांडने से चित्र उकेरे गए। डेलीगेट्स शाम करीब 4 बजे मांडू पहुंचेगा और फिर ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण करेगा। जहाज महल, रानी रूपमति महल व अन्य जगह जाएंगे।

विदेशी मेहमानों(MP Tourism) के आने पर पर्यटकों की इंट्री बंद रहेगी। जहाज महल पर लाइट एंड साउंड की व्यवस्था की गई है। मालवा रिसोर्ट में समूह के पहुंचने पर आदिवासी लोक दल प्रस्तुति देगा। रिात्रि आठ बजे डीनर की व्यवस्था रहेगी।

संस्कृति का प्रचार

यूरेशियन समूह आने की तैयारियों का जायजा लेते हुए मंगलवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने समीक्षा की। कलेक्टर बोले ये हमारे लिए सम्मान की बात, डेलीगेट्स ने मांडू(Mandu) का चयन किया है। इस समूह के स्वागत सत्कार में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारतीय संस्कृति के अनुसार हम अतिथियों का स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चाहते हैं कि हमारे देश की संस्कृति का हम प्रसार करें।

जहाज महल में विदेशी सैलानी से की चर्चा

बैठक खत्म होने के बाद कलेक्टर अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों के भ्रमण पर निकले। सर्वप्रथम वह जामी मस्जिद पहुंचे। यहां अधिकारियों से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान महल परिसर में घूम रहे एक विदेशी सैलानी से कलेक्टर ने बात की और उनसे मांडू को लेकर अनुभव जाने। इसके बाद अधिकारियों का दल जहाज महल पहुंचा और यहां व्यवस्थाओं को देखा।

Updated on:
27 Nov 2024 09:22 am
Published on:
27 Nov 2024 09:22 am