धर्म-कर्म

Dev Uthani Ekadashi 2024 : देवउठनी एकादशी पर अपनाएं ये उपाय, धन-दौलत की कमी से मिल सकती है राहत

Dev Uthani Ekadashi 2024: देव उठनी एकादशी पर क्या करने से आपकी धन-दौलत की कमी दूर हो सकती है।

2 min read
Nov 03, 2024
Dev Uthani Ekadashi

Dev Uthani Ekadashi 2024: देव उठनी एकादशी का व्रत तो आप सभी रखते ही होगें, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन क्या करें जिससे आपकी धन-दौलत की कमी दूर हो सकती है। आइए जानते हैं वो उपाय क्या हैं जिनको अपनाने से आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है।

देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi)

कार्तिक माह की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु अपनी निद्रा से जागते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है।

पंचाग के अनुसार, इस एकादशी का व्रत कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की तिथि को रखा जाता है। यह एकादशी साल भर की सभी एकादशी तिथि में से एक मानी जाती हैं। इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने की योग निद्रा से जागते हैं। इस तिथि के अगले दिन से ही सभी मंगल और शुभ कार्य दोबारा से शुरु हो जाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती हैं। भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन मे कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है और सुख समृद्धि भी आती है।

देवउठनी एकादशी पर करें यह उपाय (Dev Uthani Ekadashi Upay)

1. पीले रंग के वस्त्र पहनें

एकादशी के दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें और उसके बाद पीले रंग के वस्त्र पहनें ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

2. करियर में होगा सुधार 

अगर आपके भी करियर में बाधा आ रही है तो देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केसर वाले दूध से अभिषेक करें ऐसा करने से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

3. विवाह  के योग 

अगर किसी व्याक्ति को विवाह से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है , तो वह देवउठनी एकादशी के दिन विष्णु की पूजा के दौरान केसर, हल्दी या पीले चंदन का तिलक करें। उसके बाद भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से विवाह के योग शीघ्र बनते हैं।

4. मिलेगी कर्ज से मुक्ति

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए देवउठनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए। इसके बाद शाम को पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से व्यक्ति को जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

5. धन की कमी नहीं होगी

कार्तिक माह में तुलसी की पूजा करने का खास महत्व है। देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में गन्ने का रस मिलाकर चढ़ाएं। इसके बाद देसी घी का दीपक जलाकर तुलसी माता की आरती करें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को कभी धन की कमी नहीं होती और जीवन से सभी कष्ट भी दूर होते हैं।

Published on:
03 Nov 2024 07:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर