2019 के अंतिम बुधवार कर लें ये काम, प्रसन्न होकर गणेश जी करेंगे हर इच्छा पूरी
साल 2019 के अंतिम बुधवार को एक इन मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र का जप अवश्य करें। भगवान गणेश जी के ये मंत्र बहुत ही सिद्ध और तुरंत चमत्कार दिखाते हैं। इनके जप करने से आगामी नववर्ष 2020 में घर परिवार की दरिद्रता हमेशा के लिए दूर हो जाएगी एवं पूरे साल भर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। इन मंत्रों के जप से गणेश जी शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और जपकर्ता की सभी कामनाएं पूरी कर देते हैं।
1- इस मंत्र के जप से 2020 में धन संबंधित यात्रा में मिलेगी सफलता।
।। ॐ नमः सिद्धिविनायकाय सर्वकार्यकर्त्रे सर्वविघ्न प्रशमनाय सर्व राज्य वश्य कारनाय सर्वजन सर्व स्त्री पुरुषाकर्षणाय श्री ॐ स्वाहा।।
2- मुकदमे में सफलता प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का जप करें।
।। ॐ वर वरदाय विजय गणपतये नमः ।।
3- वाद-विवाद, कोर्ट कचहरी में विजय प्राप्ति के लिए एवं शत्रु भय से छुटकारा पाने के लिए इस मंत्र को जपें।
।। ॐ गं गणपतये सर्वविघ्न हराय सर्वाय सर्वगुरवे लम्बोदराय ह्रीं गं नमः ।।
4- यह हरिद्रा गणेश साधना का चमत्कारी मंत्र हैं, इसके जप से सर्वत्र मंगल ही मंगल होता है।
।। ॐ हुं गं ग्लौं हरिद्रा गणपत्ये वरद वरद सर्वजन हृदये स्तम्भय स्वाहा ।।
5- इस मंत्र का श्रद्धापूर्वक जप करने से गृह कलेश दूर होता है एवं घर में सुखशान्ति बनी रहती है।
।। ॐ ग्लौं गं गणपतये नमः ।।
6- इस मंत्र के जप से दरिद्रता का नाश होकर, धन प्राप्ति के प्रबल योग बनने लगते हैं।
।। ॐ गं लक्ष्म्यौ आगच्छ आगच्छ फट् ।।
7- व्यापार से सम्बन्धित बाधाएं एवं परेशानियां निवारण एवं व्यापर में निरंतर उन्नति हेतु।
।। ॐ गणेश महालक्ष्म्यै नमः ।।
8- भयानक असाध्य रोगों से परेशानी होने पर, उचित ईलाज कराने पर भी लाभ प्राप्त नहीं हो रहा हो, तो पूर्ण विश्वास सें इस मंत्र का जप करने से या किसी साधक से करवाने पर रोगी धीरे-धीरे रोगी रोग मुक्त हो जाता है।
। । ॐ गं रोग मुक्तये फट् ।।
9- इस मंत्र के जप से कई मनोकामनाएं पूर्ण होने लगती हैं ।
।। ॐ अन्तरिक्षाय स्वाहा ।।
10- इस मंत्र का जप करने से उत्तम संतान की प्राप्ति होती हैं।
।। गं गणपत्ये पुत्र वरदाय नमः ।।
**********