script2020 में अमावस्या तिथि को पड़ने वाले मुख्य व्रत एवं त्यौहार | Vrat aur Tyohar for Amavasya 2020 | Patrika News
त्योहार

2020 में अमावस्या तिथि को पड़ने वाले मुख्य व्रत एवं त्यौहार

2020 में अमावस्या तिथि को पड़ने वाले मुख्य व्रत एवं त्यौहार

Dec 24, 2019 / 11:32 am

Shyam

2020 में अमावस्या तिथि को पड़ने वाले मुख्य व्रत एवं त्यौहार

2020 में अमावस्या तिथि को पड़ने वाले मुख्य व्रत एवं त्यौहार

2020 में पड़ने वाली अमावस्या की इन तिथियों में मुख्य रूप से ये व्रत, पर्व त्यौहार मनाएं जाएंगे। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। अमावस्या तिथि को दिवंगत पितरों आत्म शांति के लिए श्राद्ध कर्म के अलावा धन की देवी लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए भी विशेष पूजा उपाय आदि करने का विधान भी है। जानें 2020 की अमावस्या तिथि पर कौन-कौन से पर्व मनाएं जाएंगे।

 

2020 में ये ग्रह “परिवार” के रिश्तों को बनाएंगे मजबूत, मिलेगा सबका प्यार

 

1- चैत्र अमावस्या- चैत्र मास की अमावस्या के दिन विधि-विधान से व्रत रखकर, दक्षिणाभिमुख होकर अपने दिवंगत पित्तरों के के निमित्त श्राद्ध कर्म करने से पित्तरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

2- वैशाख अमावस्या- धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैशाख मास की अमावस्या तिथि के दिन ही त्रेतायुग का प्रारंभ हुआ था।

3- ज्येष्ठ अमावस्या- ज्येष्ठ माह अमावस्या तिथि को शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही न्याय के देवता शनि देव का जन्म हुआ था।

4- आषाढ़ अमावस्या- आषाढ़ मास की अमावस्या को आषाढ़ी अमावस्या भा कहा जाता है। वर्षा ऋतु का आगमन भी आषाढ़ अमावस्या से ही होता है। इस अमावस्या तिथि पितृकर्म अमावस्या भी कहा जाता है।

 

साल 2020 में इन तारीखों में पड़ेगी अमावस्या तिथि

 

5- श्रावण अमावस्या- श्रावण मास की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है। इस अमावस्या के ठीक तीन दिन बाद हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है।

6- भाद्रपद अमावस्या- भाद्रपद मास की अमावस्या के दिन धार्मिक कर्मकांडों के लिए कुशा (घास) को एकत्रित करके रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुशा को घर में स्थापित करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

7- अश्विन अमावस्या- अश्विन अमावस्या को सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या, पितृ विसर्जनी अमावस्या कहा जाता है। इसी दिन पंद्रह दिनों तक चलने वाला श्राद्ध पक्ष का समापन होता है। इस अमावस्या को ज्ञात, अज्ञात पितरों के निमित्त श्राद्ध कर्म किया जाता है।

8- कार्तिक अमावस्या – हिन्दू धर्मावंलबियों के लिए कार्तिक मास की अमावस्या अति महत्वपूर्ण होती है। इसी अमावस्या तिथि को हिंदू धर्म का सबसे बड़ा महापर्व दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी माता महालक्ष्मी माता एवं ऋद्धि-सिद्धि के बुद्धि के देवता भगवान श्रीगणेश जी की पूजा भी जाती है।

 

26 दिसंबर को सूर्यग्रहण काल में जप लें इनमें से कोई भी एक मंत्र, हर इच्छित कामना होगी पूरी

 

9- मार्गशीर्ष अमावस्या- मार्गशीर्ष अमावस्या को अगहन अमावस्या कहते हैं। इस दिन पित्तरों की शांति लिए दान-पुण्य एवं तर्पण किया जाता है।

10- पौष अमावस्या- कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए पौष अमावस्या तिथि को उपवास रखने का विधान है। इस दि सूर्यदेव की विशेष पूजा भी जाती है।

11- माघ अमावस्या- माघ अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदी, जलाशय अथवा कुंड में स्नान-ध्यान करके व्रत उपवास करने वाले को दिव्य मुनि पद की प्राप्ति होती है।

12- फाल्गुन अमावस्या- सुख-संपत्ति और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए फाल्गुन अमावस्या अति शुभ फलदायी मानी जाती है।

********************

Home / Astrology and Spirituality / Festivals / 2020 में अमावस्या तिथि को पड़ने वाले मुख्य व्रत एवं त्यौहार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो