Ganesh Puja On New Year 2025: नए साल 2025 के शुभ अवसर पर गणेश भगवान की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही उनके आशीर्वाद से सभी संकट दूर होते हैं औऱ घर में साल भर सौभाग्य और समृद्धि बनी रहती है।
Ganesh Puja On New Year 2025: 1 जनवरी 2025 को नया साल मनाया जाएगा। 1 जनवरी को बुधवार का दिन है, जो कि हिंदू धर्म में गणेश भगवान को समर्पति माना गया है। इस गणेश भगवान की पूजा करना बहुत शुभ और पुण्यकारी माना जाता है। आइए जानते हैं नए साल पर गणेश भगवान की पूजा का महत्व।
नए साल की शुरुआत बुधवार के पवित्र दिन से होगी। इस दिन गणेश भगवान की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए व्रत करना बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। साथ गणेश भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होगा। धार्मिक मान्यता है जो लोग नए साल की शुरुआत गणेश भगवान की पूजा के साथ करेंगे, तो उनके जीवन मे यह नया साल खुशियां लेकर आएगा। साथ ही घर में माता लक्ष्मी जी वास होगा और आर्थिक तंगी दूर होगी।
किसी भी तरह की विपत्ति या आर्थिक संकट को दूर करने के लिए विघ्नहर्ता की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसलिए नए साल 2025 की शुरुआत विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा से की जाए, तो यह साल मंगलमय और समृद्धिदायक बन सकता है। सनातन धर्म में गणेश भगवान को शिद्धि विनाय कहा गया है, जो कि शुभता और सफलता का प्रतीक है। उनकी कृपा से जीवन के सारे विघ्न दूर हो जाते हैं और सुख-शांति बनी रहती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान गणेश को बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि का स्वामी माना जाता है। उनकी पूजा करने से ग्रह दोष भी शांत होते हैं और जीवन में शांति व संतुलन बना रहता है।