14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Grah Gochar 2025: नए साल में 4 बड़े ग्रह बदलेंगे चाल, बदल जाएगी किस्मत, करियर पॉलिटिक्स समेत इन क्षेत्रों में दिखेगा बड़ा परिवर्तन

Grah Gochar 2025 effect: नव वर्ष 2025 में 4 बड़े ग्रह गोचर करेंगे, इसका सभी राशियों पर बड़ा असर पड़ेगा। इस वर्ष मंगल का प्रभाव भी अधिक होगा। इससे करियर, राजनीति, चिकित्सा क्षेत्र और खेती किसानी में बड़े बदलाव आएंगे। वार्षिक राशिफल में जानिए किन राशियों को लाभ होगा और क्या बदलाव आएगा।

3 min read
Google source verification
Grah Gochar 2025

Grah Gochar 2025: ग्रह गोचर 2025 का प्रभाव

Grah Gochar 2025 effect: नया साल 2025 बेहद खास है, इस साल पर मंगल का प्रभाव रहेगा। इसके चलते खेती में कुछ खास फसल के उत्पादन में वृद्धि होगी, इनका व्यापार भी लाभदायक होगा।

इसी के साथ नये साल के ग्रह गोचर से व्यापार, राजनीति समेत अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रभाव दिखेगा। वार्षिक राशिफल 2025 में जानिए नए साल में ग्रह गोचर का प्रभाव

ग्रह गोचर 2025 (Grah Gochar 2025 effect)

भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास की अनुसार साल 2025 की शुरुआत में शनि अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में गोचर करेंगे।

इसके बाद मई में राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में पहुंचेंगे। 18 मई 2025 को राहु मीन राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसी के साथ गुरु साल 2025 में वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु का गोचर 14 मई 2025 को मिथुन राशि में होगा।

ग्रह गोचर 2025 का शुभ प्रभाव (Grah Gochar 2025 Positive Effect)

भविष्यवक्ता व्यास के अनुसार ग्रह गोचर 2025 के प्रभाव से नए साल में बीमारियों के इलाज में भी नए-नए आविष्कार होंगे। नई-नई दवाइयां और तकनीक विकसित होगी। बीमारियों में कमी आएगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आय में इजाफा होगा। चीजों की लागत सामान्य रहेगी। महंगाई में कमी आएगी।

लोगों की सेहत में सुधार होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रभाव बढ़ेगा और मजबूती भी आएगी। अन्य देशों से संबंध अच्छे हो जाएंगे। राष्ट्र विरोधी गतिविधियां खत्म होंगी। फसल और अनाज का उत्पादन बढ़ेगा। शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां तेज हो सकती हैं। सरकार धीरे-धीरे आन्तरिक विवादों को खत्म करने में कामयाब रहेगी।

राजनीति क्षेत्र (Yearly Horoscope Politics)


ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार साल 2025 में राजनीति के क्षेत्र में थोड़ा उथल पुथल जरूर होगा। लेकिन फिर सब स्थायी हो जाएगा। सभी उत्तम ढंग से काम करेंगे, राजनीतिक क्षेत्र में नेता अपने अपने स्थान पर स्थापित होंगे और फिर उत्तम कार्य करेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में कई प्रभावशाली लोग आएंगे जो लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। इस बार कड़ा राजनीतिक द्वंद्व भी देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः

New Year 2025 Sanyog: नव वर्ष 2025 फर्स्ट डे के 4 शुभ योग लाइफ बनाएंगे हैप्पी, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

सामाजिक क्षेत्र (Yearly Horoscope Society)

डॉ. अनीष व्यास के अनुसार नये साल 2025 में सामाजिक क्षेत्र में कई बड़े काम होंगे। सामाजिक समरसता आएगी। लोग एकजुट होंगे, धार्मिक क्षेत्र में कई बड़े काम होंगे। कई इतिहास बनेंगे। लोगों की बड़ी आस्था देखने को मिलेगी। समाज में एकता बनेगी।.

व्यापार क्षेत्र (Yearly Horoscope Business)

व्यापार क्षेत्र में बहुत लाभ ही लाभ होगा। ऐसे लोग जो दलहन, तिलहन, धान, धनिया और लहसुन की खेती करते हैं या उनसे जुड़ा कारोबार करते हैं उनकी विशेष रूप से उन्नति होगी। इस साल फसलों में गेहूं और धान की उत्पादन अधिक होगी।

इससे व्यापारी वर्ग विशेष उसका लाभ उठाएंगे और जो किसान खेती करके वहां जाकर बेचेंगे, उनको भी पूर्ण रूप से लाभ होने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः

Yearly Tarot Reading Sagittarius: नए साल एनर्जी से लबरेज रहेंगे धनु राशि वाले, वार्षिक टैरो राशिफल में जानें कैसी रहेगी आमदनी

शिक्षा और रोजगार क्षेत्र (Yearly Horoscope Career)

शिक्षा के क्षेत्र में बहुत उत्तम समय रहेगा। प्रतियोगिता में अधिक से अधिक लड़के लाभान्वित होंगे और नौकरी के उत्तम योग भी बनेगा। शिक्षा अच्छी मिलेगी और शिक्षा में सभी बच्चों की विशेष रूचि भी 2025 में बहुत अधिक रहेगी।

नौकरी की बात करें तो नौकरी में जैसे प्राइवेट सेक्टर है या सरकारी सेक्टर है। दोनों में विशेष भर्तियां होंगी और अधिक से अधिक छात्र जो विशेष तैयारी कर रहे हैं। मेहनत कर रहे हैं उनको लाभ मिलेगा।

पूजा-पाठ और दान (Yearly Horoscope Upay)

भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार साल 2025 में हं हनुमते नमः, ऊॅ नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें। प्रतिदिन सुबह और शाम हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं। लाल मसूर की दाल शाम 7:00 बजे के बाद हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।

हनुमान जी को पान का भोग और दो बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। ईश्वर की आराधना संपूर्ण दोषों को नष्ट एवं दूर करती है। महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती पाठ करना चाहिए। माता दुर्गा, भगवान शिव और हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः

Shadayantri Yog: 29 साल बाद कुंभ राशि में बना षड्यंत्री योग, 28 जनवरी तक किसी को नफा, किसी को नुकसान, एक माह तक बर्फबारी और शीतलहर का अनुमान

2025 में इन राशि के लोगों को होगा लाभ

मेष, वृश्चिक : सफलता तो मिलेगी। लेकिन इसके लिए आपको संघर्ष करना पड़ेगा।
वृष, तुला: नया वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में लाभ दिलाएगा। प्रमोशन भी मिल सकता है।
मिथुन, कन्या : सभी प्रकार के सुखों में वृद्धि होगी। तो वहीं इन्हें भी इंक्रीमेंट मिल सकता है।
कुंभ, मकर : पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वाहन सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। विवादों से दूर रहें।
धनु, मीन: अभी तक रुके कार्य पूरे होंगे। धर्म लाभ मिलने लगेगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
कर्क : नया साल कुछ मानसिक तनाव लेकर आ सकता है।
सिंह : मेहनत करनी पड़ेगी। इसी के बाद आपको सफलता मिलेगी।

#Rashifal-2025में अब तक