धर्म-कर्म

Pradosh Vrat Upay 2024: मनचाहा वर पाने के लिए प्रदोष व्रत में करें यह उपाय दूर होगी सभी बाधाएं

Pradosh Vrat Upay 2024 क्या आपको भी मनचाहा वर की प्राप्ति है, अगर हां तो यहां जाने दूर होगी सभी बाधाएं आइए जानते है..

2 min read
Nov 23, 2024
Pradosh Vrat Upay 2024

Pradosh Vrat Upay 2024: मार्गशीष माह का पहला प्रदोष व्रत बृहस्पतिवार 28 नवंबर को है। अगर आप भी प्रदोष व्रत रखते हैं, तो इस दिन माता शिव और पार्वती की पूजा करें। दूर होगी सभी बाधाएं और मनचाहा वर की भी होगी प्राप्ति तो आइए जानते हैं इस दिन क्या करें।

प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024)

हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत करने का विधान है। इस शुभ तिथि पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना संध्याकाल में होती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत और उपासना करने से जातक को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही मनचाहा वर की भी प्राप्ति होती है। प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर कुछ चीजों को अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) के दिन शिवलिंग पर किन चीजों को अर्पित करना फलदायी माना जाता है।

प्रदोष व्रत उपाय (Pradosh Vrat Upay)

1. प्रदोष व्रत के दिन संध्या काल में शिव जी की पूजा में कुछ बातों का खास ध्यान रखें। इस दिन शिवलिंग पर घी, शहद, दूध,दही और गंगाजल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान शिव को घी, शक्कर और गेहूं के आटे से बना भोग अर्पित करना चाहिए।

2. प्रदोष काल में शिव चालीसा या शिव स्तुति का पाठ करें। इसके अलावा मृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा भी माना जाता है कि प्रदोष व्रत के दिन गाय का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे आ रही विवाह में सभी अड़चने दूर होती है।

3. प्रदोष व्रत के दिन तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें एक बेलपत्र, चुटकी भर हरा मूंग और गुड़ की डली डालकर शिवलिंग पर चढ़ाने से विवाह के योग बनते हैं। इसके साथ ही मनचाहा विवाह की भी प्राप्ति भी होती है।

4. इस दिन अविवाहित कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें वस्त्र दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही विवाह में आ रही सभी बाधाएं भी दूर होती है।

5. जिन लोगों के विवाह में बार-बार समस्या आ रही है, उन लोगों को प्रदोष व्रत के दिन घर में शिव-पार्वती विवाह का चित्र लगाना चाहिए और नियमित रूप से पूजा भी करनी चाहिए।

6. प्रदोष व्रत के दिन नवग्रहों की पूजा करें। इसके साथ ही नवग्रहों मंत्रो का जाप भी करें। इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती है।

7. प्रदोष व्रत के दिन माता रानी को सिंदूर जरुर अर्पित करना चाहिए। ये सिंदूर माता रानी के माथे पर लगाकर शीघ्र शादी की कामना करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं।

भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें

शिवलिंग पर हल्दी और सिंदूर अर्पित नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को शिवलिंग पर अर्पित करने से जातक पूजा के पूर्ण फल की प्राप्ति से वंचित रहता है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Updated on:
23 Nov 2024 12:14 pm
Published on:
23 Nov 2024 12:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर