धर्म-कर्म

Guru Gochar 2023: गुरु गोचर करेगा गजलक्ष्मी योग का निर्माण, राशि परिवर्तन का यह असर

अप्रैल में होने वाला Guru Transit कई राशियों की किस्मत चमकाने वाला है। इस Guru Gochar 2023 का लाभ मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मीन राशियों को मिलता दिख रहा है।

2 min read
Jan 08, 2023
Guru Transition 2023

Guru Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु का किसी भी राशि में गोचर जीवन में प्रगति लाता है। अप्रैल में Guru Gochar 2023 होने वाला है। देवताओं के गुरु और ज्ञान, कर्म, संपत्ति के कारक बृहस्पति का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण होता है। इस बार यानी 22 अप्रैल 2023 को Guru Transition 2023 गजलक्ष्मी योग का भी निर्माण कर रहा है, जिसका कई राशियों को अत्यधिक फायदा होने वाला है। आइये जानते हैं किसकी किस्मत चमकने वाली है।


मेष राशिः अप्रैल में होने वाला Guru Transition 2023 मेष राशि के जातकों के लिए शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार गुरु गोचर से मेष राशि के जातकों के कार्यस्थल पर तरक्की के द्वार खुल जाएंगे। पुराने रूके हुए कार्य संपन्न हो जाएंगे, कोई जातक बीमार चल रहा है तो उसे स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। बिजनेस वालों को मुनाफा होगा, दांपत्य जीवन के मतभेद खत्म होंगे।


मिथुन राशिः Guru Gochar 2023 मिथुन राशि के जातकों के लिए भी लाभदायी है। Guru Transition 2023 से मिथुन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलने की उम्मीद है, आय में भी वृद्धि हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में फायदे का भी योग बन रहा है, निवेश में लाभ और जोखिम भरे कार्यों में रूचि बढ़ने का भी योग बन रहा है।


कर्क राशिः गुरु गोचर कर्क राशि वालों को भी तरक्की कराएगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक कार्यक्षेत्र में ऊंचा पद मिलने और समाज में मान सम्मान बढ़ने का योग बन रहा है। गोचर से कर्क राशि वालों को लोगों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। व्यापार में लाभ का योग है, परिवार से राय लेने की जरूरत पड़ेगी। सेहत में सुधार और खर्च में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं।


कन्या राशिः Guru Gochar 2023 का कन्या राशि वालों के जीवन में अच्छा प्रभाव डालेगा। इस राशि के लोग इस समय जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सभलता मिलेगी। धन लाभ, नए क्षेत्रों में सफलता के साथ जिन लोगों के विवाह रूके थे, उनके विवाह के भी योग बन रहे हैं।

मान राशि वालों की लव लाइफ होगी अच्छी


मीन राशिः Guru Transition 2023 से मीन राशि वालों की भी किस्मत चमकेगी। इस राशि के जातकों का फंसा धन वापस मिल सकता है, नई नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो उसमें तो सफल होंगे ही नौकरी में तरक्की का भी योग बन रहा है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश और अविवाहित युवकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता और बीमारी ठीक होने का भी यह समय है।

Updated on:
08 Jan 2023 06:39 pm
Published on:
08 Jan 2023 06:37 pm
Also Read
View All