
Janmashtami 2026 Lucky Zodiac Signs: श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव.. चार सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार जन्माष्टमी पर ग्रह-गोचरों का विशेष संयोग बन रहा है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का विधान है। मध्यरात्रि में भगवान के जन्म के समय पूजा-अर्चना और व्रत का विशेष महत्व माना गया है। गृहस्थ और वैष्णव दोनों परंपराओं के श्रद्धालु एक ही दिन का जन्माष्टमी का व्रत रखेंगे। जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के होने से अति शुभकारी जयंती योग का संयोग बन रहा है। जन्मोत्सव के समय चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। चंद्रमा की यह स्थिति सुख समृद्धि, ऐश्वर्य और पारिवारिक मंगल के लिए शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि द्वापर युग में जब भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा के कारागार में देवकी के गर्भ से जन्म लिया था, उस समय भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि थी। उस समय रोहिणी नक्षत्र का संयोग भी बना था और चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित थे। यही वजह है कि जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र के संयोग को बेहद शुभमाना जाता है। अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, हर्षण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष तालमेल बन रहा है। धार्मिक दृष्टि से ऐसे शुभ योगों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, मंत्र जाप, व्रत और संकल्प करना विशेष फलदायी माना जाता है।
वृषभ राशि- लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बन सकती है। नौकरी और कारोबार में मेहनत का बेहतर परिणाम मिलने के संकेत हैं। व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं।
कर्क राशि- यह समय मानसिक तनाव कम करने वाला रह सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन, वेतन वृद्धि की उम्मीद हो सकती है।
सिंह राशि- रुके हुए कार्यों में गति आने के संकेत हैं। विवाद को लेकर परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
तुला राशि- आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने पर भविष्य में लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बढ़ने के संकेत हैं।
धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी का यह संयोग भाग्य को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ के अवसर भी सामने आ सकते हैं।