शक्ति, साहस और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल महज दो दिन बाद वृषभ राशि में मार्गी हो रहे (Mars Margi 2023) हैं। मंगल वृषभ राशि में मार्गी (Mangal Vrishabh Rashi) होने से राजनीति से आर्थिक और सेहत के क्षेत्र में कई बदलाव नजर आएंगे। हालांकि इसका बहुत नकारात्मक असर नहीं होगा(mars in taurus sign)।
ज्योतिष में मंगल ग्रह को शक्ति, पराक्रम, साहस, सेना, क्रोध और उत्तेजना का कारक माना जाता है। इस ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। कहा जाता है कि कुंडली में मंगल शुभ है तो जातक स्वभाव से निडर और साहसी होता है।
यह स्थिति शत्रुओं पर विजय प्राप्त होने वाली है, मगर कुंडली में मंगल की अशुभ स्थिति नकारात्मक परिणाम देने वाली होती है। अब 13 जनवरी 2023 को मंगल वृषभ राशि में मार्गी हो रहा है। यह परिवर्तन 12 बजकर 7 मिनट पर होगा तो आइये जानते हैं कि वृषभ राशि में मंगल के मार्गी होने का आप पर क्या असर पड़ेगा।
मंगल के मार्गी होने का असर
मंगल के वृषभ राशि में मार्गी होने के कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। करियर, वैवाहिक जीवन, प्रेम को लेकर समस्याओं से जूझ रहे हैं तो मंगल मार्गी होने से राहत मिल सकती है। यह समय गंवाए बिना आगे बढ़ने का वक्त है। इस परिवर्तन से इच्छा शक्ति प्रबल होगी, यानी मन में जो ठान लेंगे, वो पूरा करके दम लेंगे। स्वभाव में भी बदलाव नजर आएगा यानी आक्रामकता कम हो जाएगी।
मंगल की मार्गी चाल दुनिया पर डालेगी यह असर
ऐसा रहेगा बाजारः उग्र ग्रह मंगल के वृषभ राशि में मार्गी होने का हर क्षेत्र में असर पड़ेगा। मंगल के इस परिवर्तन से बाजार में अस्थिरता का माहौल बनेगा। इसके कारण सट्टेबाजों को नुकसान होने की आशंका है। इस अवधि में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दाल, फल और खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। 12 मार्च 2023 के बाद भारत की आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार हो सकता है। इसके बाद कई सकारात्मक बदलाव होते नजर आएंगे।
राजनीति पर असर
मंगल वृषभ राशि में मार्गी होने का देश की राजनीति पर भी असर देखने को मिल सकता है। इस समय भारत के कई राज्यों के राजनीतिक हालात में सुधार हो सकता है। जनवरी 2023 से 12 मार्च 2023 तक भारत सरकार के लिए कई सार्वजनिक मुद्दे परेशानी का कारण बन सकते हैं। इससे विपक्ष मजबूत होता हुआ नजर आएगा। इससे सीमा पर तनाव बढ़ सकता है लेकिन हालात काबू में रहेंगे। दक्षिण दिशा पर मंगल और वृषभ दोनों का शासन है, इसलिए दक्षिण भारत में कुछ समस्या आ सकती है।
करियर और स्वास्थ्यः मंगल की मार्गी चाल करियर और स्वास्थ्य पर भी असर डालेगी। वृषभ राशि में मार्गी मंगल नए अवसर लेकर आएंगे, जिससे सुधार होगा। हालांकि प्रदूषण और धूल मिट्टी से फ्लू और वायरल फीवर जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इससे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा में कमी आएगी। हालांकि मार्च 2023 के मध्य तक दुनिया को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।