
शनि अस्त 2023
Shani Transit 2023: बता दें कि दंडाधिकारी शनि का 17 जनवरी को ही राशि परिवर्तन हो रहा है। इस बड़े राशि परिवर्तन का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है और प्रभाव दुष्प्रभाव का आकलन किया जा रहा है।
इस दिन स्वराशि कुंभ में शनि ट्रांजिशन (Saturn Transition in Aquarius) हो रहा है और महज कुछ दिन बाद ही शनि कुंभ राशि में अस्त भी (Saturn in Aquarius) होने वाले हैं। 30 जनवरी को शनि रात 12.06 बजे अस्त होंगे और 6 मार्च रात 11.36 बजे तक अस्त (Saturn Set Time) अवस्था में रहेंगे। इसके बाद 17 जून को रात 10.48 बजे शनि वक्री हो जाएंगे।
शनि अस्त होने का राशियों पर प्रभाव
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि शनि अस्त होने से कई राशि प्रभावित होंगी। इनमें से कुछ राशियों के लिए मुश्किल समय शुरू हो सकता है। इसलिए इन राशि के जातक को सतर्क रहने की जरूरत है। आइये जानें किस पर पड़ सकता है क्या प्रभाव।
नौकरी व्यापार के यह संकेत
वृश्चिक राशिः इस राशि से स्वामी मंगल हैं और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि-मंगल में शत्रुता का भाव होता है। इसलिए शनि के हर गोचर से इन राशि वाले व्यक्तियों को सतर्क रहने की जरूरत है। शनि इस राशि के चौथे भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना जाता है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनि अस्त होने (Shani Ast January 2023) से आपको रुपये पैसे को लेकर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। नौकरी-व्यापार के अच्छे प्रस्ताव भुनाने में मुश्किल आ सकती है, माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है। उनका खयाल रखने की जरूरत है।
कर्क राशिः शनि अस्त होने के बाद कर्क राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। शनि कर्क राशि वालों की कुंडली के आठवें भाग में अस्त होंगे। इसलिए इस राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा, दांपत्य जीवन में भी कुछ गड़बड़ी आ सकती है। व्यापार में सावधानी न बरतना, धन हानि का कारण बन सकता है। निवेश से (Saturn Set Time) पहले सोचना समझना जरूरी है, रुपये-पैसे के मामले थोड़ा तनाव दे सकते हैं।
सिंह राशिः अस्त शनि सिंह राशि वालों के लिए भी (Saturn Set Time) परेशानी का सबब बन सकते हैं। शनि देव सिंह राशि के सातवें भाव में अस्त होंगे, इसे वैवाहिक जीवन और साझेदारी का स्थान माना जाता है। शनि अस्त होने से वैवाविक जीवन में कड़वाहट आ सकती है, साझेदारी के काम में नुकसान हो सकता है। फिजूलखर्ची न रोकना आर्थिक चुनौतियां सामने लाएगा। शनि अस्त रहने तक नए कारोबार की शुरुआत न करें।
शनि अस्त उपाय (Shani Ke Upay)
जानकारों के अनुसार शनि अस्त (Saturn Set Time) होने से किसी को अधिक दिक्कत हो रही है तो उसे कुछ उपाय करने चाहिए, इससे उसकी पीड़ा कम हो जाएगी।
1. यदि व्यक्ति धन संबंधी समस्या से परेशान है तो शनिवार के दिन नारियल का मुंह काटकर उसमें शक्कर और आटा भर दें, इसके बाद चींटियों के स्थान पर रख दें। इससे शनि देव की कृपा मिलेगी, संकट कम होगा।
2. मछलियों को चारा (खाना) डालने से और शनि मंत्र ऊँ प्राँ प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का जाप करने से दिक्कत कम हो जाएगी।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
10 Jan 2023, 11:22 AM IST
Published on:
10 Jan 2023, 11:20 AM IST
बड़ी खबरें
View All



