धर्म-कर्म

नाग पंचमी पर आज करें ये उपाय, इन मंत्रों के जाप से काल सर्प दोष होगा दूर, मनोकामना होगी पूरी, मिलेगी सुख समृद्धि

Nagpanchami Upay: हर साल भगवान शिव के प्रिय महीने सावन में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भोलेनाथ के गले के हार नाग की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नाग पंचमी पर पूजा से आध्यात्मिक शक्ति, धन और मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं।
3 min read
Aug 08, 2024
Nagpanchami Upay
नाग पंचमी पूजा मंत्र और नागपंचमी उपाय

कब है नाग पंचमी

Nagpanchami Kab Hai: पंचांग के अनुसार इस साल सावन शुक्ल पंचमी तिथि 9 अगस्त को है। हालांकि बिहार झारखंड, ओडिशा, राजस्थान में सावन कृष्ण पक्ष पंचमी को ही नागपंचमी मनाई जाती है। इसलिए देश के इस हिस्से में इसी दिन नागों की पूजा की जाएगी।

नाग पंचमी की परंपरा

Nag Panchami parampara: नाग पंचमी के दिन देशभर में अनंत, तक्षक, कालिया, शंख, पिंगल आदि नागों की पूजा की जाती है। इस दिन नागों को दूध पिलाने का भी रिवाज है। हालांकि भारत में इसे कानूनन अवैध माना जाता है, इस पर सजा भी है। लेकिन लोग सांकेतिक रूप से नाग मंदिर में पूजा के दौरान दूध अर्पित करते हैं।

मान्यता है ऐसा करने से अनंत पुण्यफल की प्राप्ति होती है। नाग पंचमी तक गांवों और शहरों में नागों के पोस्टर और लावा बेचे जाते हैं। इसके साथ ही गांवों में कबड्डी, कुश्ती और अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की परंपरा है।


नाग पंचमी की पूजा विधि

  1. इस दिन सुबह उठकर स्नान, ध्यान के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए।
  2. एक थाल में हल्दी, रोली, अक्षत, फूल, दीपक और दूध लेकर मंदिर में जाकर या घरों में नागों के पोस्टर या मूर्ति की पूजा कर इन चीजों को अर्पित करें।
  3. ध्यान रहे कच्चे दूध में शक्कर मिलाकर ही नाग देवता को चढ़ाएं।
  4. नाग देवता की आरती उतारें और ध्यान करें। इसके बाद नागपंचमी की कथा सुनें।

ये भी पढ़ेंः

नागपंचमी पूजा सावन 2024

नाग पंचमी के उपाय

नाग पंचमी के दिन चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा किसी ब्राह्मण या मंदिर में दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन नागों का दर्शन शुभ माना जाता है। नाग पंचमी पूजा से धन धान्य में वृद्धि होती है और सांप काटने का भय नहीं रहता। आइये जानते हैं नागपंचमी के उपाय क्या हैं…

धन लाभ के उपाय

यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है तो उसे नागपंचमी के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर नाग की आकृति बनानी चाहिए और इसकी पूजा करनी चाहिए। इससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

नाग पंचमी मंत्र

भगवान शिव की कृपा

नाग भगवान शिव के आभूषण हैं, इसलिए इनकी पूजा भगवान शिव को भी प्रसन्न करती है। भगवान शिव की कृपा के लिए नागपंचमी के दिन चंदन की लकड़ी की 7 मौली शिव मंदिर में चढ़ाएं। इसके अलावा शिवलिंग पर अर्क, पुष्प, धतूरा, फल और दूध चढ़ाएं।

राहु केतु दोष के उपाय

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु केतु संबंधित दोष हैं तो उसे नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करनी चाहिए।

मनोकामना पूर्ति मंत्र

नाग पंचमी के दिन यदि साधक नागेंद्रहाराय ओम नमः शिवाय, ओम नागदेवतायै नमः या ओम नागकुलाय विद्महे विषदंताय धीमहि तन्नो सर्प प्रचोदयात् मंत्र का जाप करता है तो उसकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

Updated on:
09 Aug 2024 10:49 am
Published on:
08 Aug 2024 10:28 pm