
New Year 2026: नए साल का इंतजार खत्म हुआ। अब, इस नववर्ष 2026 के स्वागत का समय है। नए साल में हर कोई चाहता है कि, पूरा साल खुशियों से बीते और कोई दिक्कत न आए। ऐसे मेें इस लेख में हम आपको कुछ आसान से काम बता रहे हैं, जिन्हें करने पर पूरा साल आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा और मां लक्ष्मी की कृपा से खूब तरक्की होगी।
साल के पहले दिन 1 जनवरी को, गायत्री मंत्र या लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें। इनका पाठ करने से पॉजिटिविटि आती है और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है। सूक्तम पाठ से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलने की भी मान्यता है।
एक जनवरी को इष्ट देव का पूजन जरूर करना चाहिए। इष्ट देव की आराधना करने से भक्त को विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस दिन घर के दरवाजे या मंदिर के पास रंगोली बना सकते हैं। इसे सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
साल की शुरुआत दान-पुण्य से करें। आप किसी ब्राह्मण, गरीब और दुखी व्यक्ति को दान और उनकी यथासंभव मदद जरूर करें। निस्वार्थ भाव से दान करने से ईश्वर की विशेष कृपा मिलती है।
आप एक जनवरी 2026 को गोमती चक्र घर लेकर आ सकते हैं। माना जाता है कि इससे, व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। कर्ज से भी राहत मिल सकती है।
धातु का कछुआ लाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, यह घर में सुख, समृद्धि और धन-वैभव लाता है।
माना जाता है कि मोर पंख हो तो, नेगेटिव और बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करतीं। ऐसे में इसे एक जनवरी के दिन आप घर ला सकते हैं। माना जाता है कि, मोर पंख घर में रखने से मां लक्ष्मी और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिलता है।
साल के पहले दिन शंख जरूर बजाना चाहिए। दरअसल, सनातन धर्म में शंख को भगवान विष्णु का प्रतीक मानते हैं। इसका संबंध ध्वनि, ज्ञान, विजय और सकारात्मक ऊर्जा से होता है। शंख को सृष्टि की आदिम ध्वनि 'ॐ' के समान माना जाता है और इसके शंखनाद से नेगेटिव एनर्जी दूर जाती है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।
हिंदू धर्म में तुलसी के औषधीय और आध्यात्मिक दोनों महत्व बताए गए हैं। आप साल के पहले दिन तुलसी के पौधे को घर लाएं। माना जाता है कि यह पौधा मां लक्ष्मी का प्रतीक है, जो घर में बरकत लाता है।
{अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं के आधार पर लिखी गई है। हम इसकी सटीकता और पूर्ण सत्यता की पुष्टि नहीं करते। ज्यादा जानकारी के लिए धार्मिक विशेषज्ञ से मिलें।}