धर्म-कर्म

Pigeon nest : कबूतर बना रहा है घर में घोंसला, तो हो जाएं सतर्क, वरना आ सकता है यह संकट

Pigeon nest in your house : इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं.जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार क्या संकेत देता है कबूतर...
3 min read
Feb 25, 2023
ghar_me_kabutar_ka_aana_ghosla_banana_shubh_ya_ashubh.jpg

Pigeon nest in your house: आजकल घरों में कबूतरों का आना-जाना या घोंसला बनाना आम हो चला है। कई लोग घर में कबूतर का आना शुभ नहीं मानते, तो कई लोग कबूतर के घर में आने को शुभ और उसका घर में घोंसला बनाना अशुभ मानते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र में कबूतर को मां लक्ष्मी का भक्त माना जाता है। इसीलिए उसे सुख और शांति का प्रतीक भी माना जाता है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं.जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार क्या संकेत देता है कबूतर...

घोंसला बनाकर घर में रहे कबूतर तो हो जाएंगे कंगाल
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक घर में कबूतर का आना सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। लेकिन कबूतर अगर घर पर किसी कोने में अपना घोंसला बनाकर रहने लगे तो यह अशुभ माना गया है। इसका अर्थ होता है कि आपके घर में गरीबी या दरिद्रता आने वाली है। आपको आर्थिक मोर्चे पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए घर में कबूतर को घोंसला नहीं बनाने देना चाहिए।

कबूतर घोंसला बना ले तो उसे तुरंत हटा दें
वास्तु के मुताबिक घर में कबूतर का घोंसला बनाना अशुभ होता है। घर की बालकनी या छत पर घोंसला बनाने का मतलब है कि वह अपने साथ दुर्भाग्य लेकर आया है। ऐसे में उस घोंसले को तुरंत हटा दें। ऐसा नहीं करने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। वहीं यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो घर में रहने वाले सदस्यों की तरक्की के साथ ही आर्थिक स्थिति पर भी संकट आ सकता है।

कबूतर से जुड़ी मान्यताएं
- मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कबूतर को दाना देना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में गुरु और बुध की स्थिति मजबूत होती है। घर में पॉजिटिविटी आती है। परिवार के सभी सदस्यों का की सेहत हमेशा अच्छी बनी रहती है।
- यहां ध्यान यह रखें कि कबूतर को दाना डालने के लिए घर की छत कभी न चुनें। बल्कि घर के आंगन में कबूतर को दाना डालना चाहिए। माना जाता है कि इससे राहु ग्रह का दोष दूर होता है।
- जब कबूतर आंगन में आते हैं, तो वे गंदगी भी करते हैं। ऐसे में यदि आप यदि सफाई नहीं करते हैं, तो यह राहु को सक्रिय बनाता है और उसके अशुभ प्रभाव देता है। इसलिए कबूतरों के दाना खाने की जगह की रोज सफाई करें।
- जिन लोगों को शादी या प्रेम संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वे भी कबूतरों को खाना खिला सकते हैं क्योंकि, यह उनके लिए अच्छा होता है। यह विवाह और प्रेम से संबंधित बाधाओं को दूर कर सकता है। यदि कोई जोड़ा शादी करने की कोशिश कर रहा है, तो उनका विवाह शीघ्र की सम्पन्न होने के योग बनते हैं।
- माना जाता है कि यदि कबूतर दिन के प्रथम प्रहर में गुटर गूं करें तो इसे शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे लाभ मिलेगा।
- वहीं तीसरे प्रहर में गुटुर गूं करे तो विवाह या प्रेम संबंधी यानी रिश्तों में मजबूती आने का संकेत हो सकता है।
- लेकिन यदि कबूतर चौथे प्रहर में गुटर गूं करे, तो इसका अर्थ होता है कि किसी न किसी रूप में हानि हो सकती है।
- बाहर जाते वक्तयदि अचानक कबूतर आपके दाईं ओर से उड़कर जाए, तो यह भी संबंधित व्यक्ति और उसके परिजनों के लिए अशुभ माना गया है।
- वास्तु के हिसाब से यदि कबूतर सिर के ऊपर से उड़ जाए, तो समझ लें कि जल्द ही जीवन के कष्ट दूर होने वाले हैं।

Updated on:
25 Feb 2023 07:15 pm
Published on:
25 Feb 2023 07:12 pm