
Budh Gochar 2023 : जी हां आप सही पढ़ रहे हैं, दरअसल पंचांग के मुताबिक 27 फरवरी 2023 को बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वे कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध का यह गोचर सोमवार की शाम 4 बज कर 33 मिनट पर होगा। प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक कुंभ राशि में पहले से ही सूर्य और शनि देव विराजे हैं। ऐसे में बुध ग्रह सूर्य और शनि के साथ युति बनाएंगे। इन तीन ग्रहों की युति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित होगी। चूंकि बुध को सभी ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। वहीं यह ग्रह धन का कारक है, इसीलिए बुध का यह गोचर कुछ राशियों को बड़ा और अचानक धन लाभ के संकेत दे रहा है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें आखिर कौन सी राशियां होने वाली हैं मालामाल...
वृषभ
बुध का गोचर वृषभ राशि के लिए दसवें भाव में होने जा रहा है। यह भाव धन और कॅॅरियर का कारक माना गया है। ऐसे में यह आपके कॅरियर और नौकरी के लिए बहुत लाभदायक रहेगा। बिजनेस करने वालों के लिए भी समय अनुकूल है। आप अपने परिवार की सभी इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे। वहीं एक टीम लीडर के रूप में भी आपके कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी।
सिंह
इस राशि के लिए बुध का गोचर सातवें भाव में हो रहा है। इसलिए इस राशि के लोगों के लिए यह हर तरह से अनुकूल साबित होगा। ये लोग या तो अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं या किसी बड़ी कंपनी से जुड़ सकते हैं। बिजनेस का भी विस्तार होगा और नए लोगों के साथ इनके संपर्क बनेंगे। इस दौरान आपका कॅरियर नई ऊंचाई पर पहुंच जाएगा। जॉब करते हैं, तो इस अवधि में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
मकर
बुध का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए भी एक साथ कई खुश खबरियां लाने वाला रहेगा। यदि कोर्ट-कचहरी में धन संबंधी मामले चल रहे हैं तो समय आपके पक्ष का रहेगा, आप जीतेंगे। बैंक बैलेंस भी लगातार बढ़ेगा। नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा। समय से पहले ही आपके टारगेट पूरे हो जाएंगे। सरकारी नौकरी मिलने की भी संभवाना है। लंबे समय से चले आ रहे फैमिली मैटर्स भी जल्द ही सुलझ जाएंगे।
Updated on:
25 Feb 2023, 3:53 PM IST
Published on:
25 Feb 2023, 2:21 PM IST
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.