
M Sign in Palm: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली में मौजूद रेखाओं से बने निशान या चिह्नों को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इन रेखाओं के माध्यम से हस्तशास्त्र एक्सपर्ट आपके अतीत से लेकर भविष्य की लगभग हर बात आपको बता सकते हैं। वहीं रेखाओं से बने कुछ निशान आपको भाग्यशाली, सौभाग्यशाली बनाते हैं। यदि हथेली में हृदय रेखा, भाग्यरेखा और जीवन रेखा के साथ ही मस्तिष्क रेखा से मिलकर यदि कोई निशान बनता है, तो इसे आपके लिए बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इन रेखाओं के साथ कोई निशान जिसकी हथेली में बनता है वे हमेशा सुखी जीवन जीते हैं। खासतौर पर अंग्रेजी के M अक्षर का निशान। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य अमर अभिमन्यु क्या कहते हैं, आपकी हथेली में बना अंग्रेजी के एम अक्षर का निशान क्या कहता है?
- विभिन्न रेखाओं से मिलकर जिस व्यक्ति के हाथ में M अक्षर बनता है, उसे बहुत ही किस्मत वाला और बुद्धिमान माना जाता है। उसमें गजब का आत्मविश्वास होता है। वह बिजनेस में सफल होता है।
- जिनकी हथेली में M अक्षर है, वह व्यक्ति कभी हारता नहीं है। उसकी तरक्की की राहें हमेशा के लिए खुली रहती हैं।
- हथेली में M अक्षर के निशान वाले लोग रोमांटिक हो होते ही हैं, वहीं ये लोग एक अच्छे प्रेमी भी साबित होते हैं। ये भरोसेमंद और ईमानदार प्रेमी होते हैं।
- ये लोग सफल और बड़े लेखक बनते हैं। आप यह निशान ज्यादातर लेखकों या पत्रकारों के हाथ में देख सकते हैं।
- यदि M अक्षर का बड़ा भाग भाग्य रेखा की ओर हो तो व्यक्ति को बहुत बड़ा किस्मत वाला कहें तो गलत नहीं होगा। माना जाता है कि ये लोग जिस काम में हाथ डालते हैं सफल होते हैं।
- ऐसे व्यक्ति के हाथ में खूब धन होता है और वह पैतृक संपत्ति हासिल करता है।
- यदि मस्तिष्क रेखा की ओर M का बड़ा भाग हो तो, व्यक्ति दृढ़ निश्चयी होता है। ऐसे व्यक्ति कठोर निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं।
- हृदय रेखा की ओर अक्षर M का बड़ा भाग हो तो व्यक्तिको पिता की ओर से खूब सहयोग और संपत्ति मिलती है।
Published on:
25 Feb 2023 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
