धर्म-कर्म

राशि अनुसार हरियाली अमावस्या पर लगाएं पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, घर में होगा सुख समृद्धि का वास

rashi anusar kaun paudha lagana chahiye: हरियाली अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन 4 विशेष योग पड़ने से इसका महत्व बढ़ गया है। आज के दिन पितरों के श्राद्ध तर्पण के साथ पेड़ लगाने का विधान है। लेकिन राशि अनुसार पौधे लगाने से फल बढ़ जाता है। आइये जानते हैं हरियाली अमावस्या पर किस राशि के व्यक्ति को कौन से पौधे लगाने चाहिए ...
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2024, 1:32 PM IST
Feature image

rashi anusar kaun paudha lagana chahiye: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पितरों का तर्पण करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस बार चार शुभ संयोग बन रहे हैं। हरियाली अमावस्या के दिन रवि पुष्य योग, सिद्धि योग, सर्वार्थसिद्धि योग, पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग एक साथ बन रहा है। इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार हरियाली अमावस्या पर पेड़ जरूर लगाना चाहिए। स्वयं की नाम राशि पर भी पौधरोपण कर सकते हैं। पूरे साल में यह पर्व प्रकृति के संरक्षण और पौधरोपण के लिए खास माना गया है। इस दिन वृक्षों की पूजा कर रक्षा का संकल्प लिया जाता है।


भोपाल के पंडितों का कहना है कि इस दिन अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए, साथ ही अपने पूर्वजों की याद में पौधरोपण कर उनकी रक्षा का संकल्प लेना चाहिए, इससे पितरों की भी विशेष कृपा मिलती है। शहर में राधा कृष्ण मंदिरों में हरियाली अमावस्या से हिंडोला उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। इस दौरान रोजाना अलग-अलग स्वरूपों में श्रीजी का शृंगार और झूला दर्शन होगा। मंदिरों में यह सिलसिला पूर्णिमा अर्थात रक्षाबंधन तक चलेगा। इसी तरह महाराष्ट्रियन समाज का सावन माह भी हरियाली अमावस्या के साथ शुरू होगा।

हरियाली अमावस्या का शुभ मुहूर्त

अमावस्या तिथि तीन अगस्त शनिवार शुरू हुई है, वहीं इस अमावस्या के शुभ मुहूर्त की बात करें तो इस तिथि का आरंभ दोपहर तीन बजकर 50 मिनट से हुआ,अमावस्या तिथि का समापन चार अगस्त रविवार के दिन शाम चार बजकर 42 मिनट पर होगा, उदया तिथि के अनुसार इस बार हरियाली अमावस्या चार अगस्त दिन रविवार को है।

इस दिन पेड़ काटने से लगता है दोष

पंडित विष्णु राजौरिया के अनुसार हरियाली अमावस्या का पर्व धार्मिक के साथ-साथ प्राकृतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। प्राचीन समय से इसी दिन जड़ी बूटियों को संरक्षित और चिह्नित किया जाता है और प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए पौधे लगाए जाते हैं। यह परंपरा ऋषि मुनियों के समय से चली आ रही है। इस दिन पेड़ काटने या उन्हें किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचाने से दोष लगता है। इस दिन पूर्वजों की याद में पौधरोपण करना श्रेष्ठ फलदायी होता है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

कौन सी राशि वाले कौन से पौधे लगाएं


मेष: आम, अकौआ, नीम

वृषभ: पलाश, पारस पीपल

मिथुन: अपामार्ग, वट

कर्क: पलाश, अशोक, वट

सिंह: खैर, शीशम, मीठा नीम

कन्या: आंवला, अमरुद

तुला: जायसम, कटहल, गूलर

वृश्चिक: करंज, खैर, आंवला

धनु: पीपल,गूलर

मकर: शमी, बांस

कुंभ: शमी, खेजड़ी

मीन: पीपल, पलाश