
साप्ताहिक राशिफल 4 अगस्त से 10 अगस्त 2024
Weekly Horoscope 4 August To 10 August: अगस्त का पहला सप्ताह ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। सप्ताह के दूसरे दिन 5 अगस्त सुबह 9.45 बजे ही ग्रहों के राजकुमार बुध सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। यह गोचर मिथुन और कन्या राशि वालों को विशेष रूप से शुभ फल देगा। वहीं इसी सप्ताह सिंह राशि में बुध, शुक्र, सूर्य और चंद्रमा चतुर्ग्रही योग बनाएंगे।
इसके अलावा त्रिग्रही और बुधादित्य योग भी बनेगा। जबकि शनि वक्री चाल से चल रही रहे हैं। इसका सभी प्राणियों पर असर पड़ेगा। साप्ताहिक राशिफल 4 अगस्त से 10 अगस्त 2024 में मेष से कन्या तक सभी राशि के लोगों का जानें भविष्य (Saptahik Rashifal Mesh Se Kanya Ravivar To Shanivar) ।
करियर और आर्थिक जीवनः मेष साप्ताहिक राशिफल 4 अगस्त से 10 अगस्त के अनुसार अगस्त के पहले हफ्ते में मेष राशि के विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर समस्या दूर होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में वृद्धि होगी। घर के लिए महत्वपूर्ण एसेसरीज की खरीदारी कर सकते हैं। किसी लंबित परियोजना को दोबारा शुरू करने के योग बन रहे हैं। धन उधार लेने से आपको बचना चाहिए। शुक्रवार और शनिवार काफी शुभ दिन रहेगा।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में परिजनों के बीच आपसी समझ और प्रेम भाव बढ़ेगा। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। प्रेम विवाह को लेकर परिवार की सहमति भी मिलने की संभावना है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत कुछ खास शुभ नहीं है। इस समय मेष राशि वालों को हीन विचारों से बचना चाहिए। शंका के कारण आप अपने विश्वसनीय लोगों को भी खो सकते हैं। बुधवार को किसी महिला सहकर्मी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
स्वास्थ्य जीवनः अनावश्यक भागदौड़ करने से शरीर में थकावट हो सकती है। नींद और आराम पर्याप्त मात्रा में लें। महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान देना होगा। बुधवार को शिवजी के मंदिर में अभिषेक करें और 11 खड़ी मूंग शिवलिंग पर अर्पित करें।
करियर और आर्थिक जीवनः रविवार से शनिवार के सप्ताह में घर या ऑफिस के नवनिर्माण को लेकर योजना बना सकते हैं। टेक्स्टटाइल कारोबारियों की आय बढ़ेगी। व्यवसाय में साझेदारों के साथ कुछ एग्रीमेंट कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। आप कुछ नया सीखने और जानने को लेकर उत्सुक रहेंगे। अपनी योग्यता पर शंका न करें। ऑफिस में पेपरवर्क सावधानी पूर्वक करें। सप्ताह का मध्य भाग शुभ नहीं रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के व्यवहार पर नजर बनाएं रखें। उनके साथ नरमी से पेश आएं लेकिन उन्हें ज्यादा छूट न दें। सप्ताहान्त भी सुखद रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
पारिवारिक जीवन: सप्ताह की शुरुआत में आप रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और सम्मान भाव इस सप्ताह बढ़ेगा। अपने दाम्पत्य जीवन से काफी प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। नए सप्ताह में वृषभ राशि वालों को विवाह को लेकर निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचना चाहिए। झूठ से बचें वर्ना फंस सकते हैं। मंगलवार और बुधवार का दिन शुभ नहीं रहेगा।
स्वास्थ्य जीवनः छोटे बच्चों को सर्दी-जुकाम की समस्या भी होने की आशंका है। रविवार के दिन को छोड़कर प्रतिदिन पीपल के वृक्ष की जड़ पर कच्चा दूध और शक्कर अर्पित करें।
करियर और आर्थिक जीवनः मिथुन साप्ताहिक राशिफल 4 अगस्त से 10 अगस्त के अनुसार बेरोजगार छात्रों को नौकरी के लिए इंटरव्यू अवश्य देना चाहिए। क्योंकि इस सप्ताह आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। संतान को करियर के नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। विद्युतीय उपकरणों के प्रयोग में विशेष सावधानी रखें। कुछ सहकर्मी आपके विरुद्ध साजिश कर सकते हैं। उच्च पदस्थ लोगों को निचले कर्मचारियों पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए।
पारिवारिक जीवन: आप लोगों की परेशानी दूर करेंगे। सामाजिक संबंधों का दायरा बढ़ेगा। अपनी उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति होगी। अपनी दिनचर्या में अच्छी आदतों को शामिल कर सकते हैं। धार्मिक चर्चाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। इससे आपको आत्मिक संतोष का अनुभव होगा। मंगलवार और शनिवार का दिन विशेष रूप से काफी शुभ है। इस सप्ताह आप अपनी उपलब्धियों को लेकर आशंकित रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी आ सकती है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
स्वास्थ्य जीवनः माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। सप्ताह मध्य आपके लिए तनावपूर्ण हो सकता है। सुबह प्रातःकाल 'अर्गला स्तोत्र' का पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनः कर्क साप्ताहिक राशिफल 4 अगस्त से 10 अगस्त के अनुसार सप्ताह की शुरुआत खुशनुमा रहेगा। पुराना रूका हुआ काम बनने से तनाव दूर होगा। आपकी आर्थिक स्थिति इस सप्ताह अच्छी रहेगी। नवीन परियोजनाओं की शुरुआत होने की प्रबल संभावना है। रविवार, सोमवार और गुरुवार काफी अच्छे दिन रहने वाले हैं।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह आप अपनी जीवनशैली को सुधारने में समय देंगे। विधिक मामलों में आपको विजय मिल सकती है। बड़े भाई-बहनों की उपलब्धियों पर आपको गर्व होगा। संतान की उपलब्धियों पर आपको गर्व का अनुभव होगा। पति-पत्नी के बीच आपसी समन्वय में कुछ कमी महसूस होगी। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। जिन लोगों पर आप सबसे ज्यादा भरोसा रखते हैं हो सकता है, वही आपको धोखा दे जाए। इस सप्ताह आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। अड़ियल रवैया अपनाने के कारण कुछ लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं। मंगलवार और शनिवार का दिन कमजोर रहेगा।
स्वास्थ्य जीवनः जिनका वजन बढ़ा हुआ है वो मीठे और अतिरिक्त वसायुक्त भोजन का सेवन न करें। पेट में गैस और एसिडिटी बन सकती है। प्रतिदिन शिवलिंग पर तिल और अक्षत अर्पित कर अभिषेक करें।
करियर और आर्थिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल 04 अगस्त से 10 अगस्त 2024 के अनुसार यदि आप सजग रहें तो आपके काम निर्बाध रूप से हो जाएंगे। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के अवसर मिल सकते हैं। नये प्रोजेक्ट्स की रूपरेखा बन सकती है। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह डिनर पर जा सकते हैं। व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं।
मंगलवार और शनिवार नए कार्यों के लिए शुभ रहने वाला है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सावधानी पूर्वक निवेश करना चाहिए। जल्दबाजी के चक्कर में महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। अपनी कमजोरियों के बारे में किसी से ज्यादा बात न करें। आर्थिक मामलों को लेकर सप्ताह ज्यादा शुभ नहीं है।
पारिवारिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल के अनुसार वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। विचारों को हमेशा सकारात्मक बनाएं रखें। रिश्तेदार आपसे कुछ निजी मामलों को लेकर आपसे राय ले सकते हैं। किसी गलती को लेकर ग्लानि महसूस होगी। विरोधी लोग आपके विषय में अफवाह उड़ा सकते हैं।रविवार और गुरुवार का दिन शुभ नहीं है।
स्वास्थ्य जीवन: सप्ताह की शुरुआत में पेट में जलन की समस्या हो सकती है। प्रत्येक परिस्थिति में अपनी भावनाओं और गुस्से पर नियंत्रण बनाएं रखें। प्रतिदिन सूर्य को जल से अर्घ्य दें और रुद्राष्टक का पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनः कन्या साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 4 अगस्त से 10 अगस्त के सप्ताह में शुरुआती समय बेहद अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता के अनुसार धन लाभ होगा। बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर में सफलता मिल सकती है। कारोबार में आय बढ़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को संघर्ष करना पड़ेगा। गुरुवार और शुक्रवार विशेष रूप से शुभ रहेगा।
पारिवारिक जीवनः वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों को नए रिश्ते में बदल सकते हैं। आप अपने पसंदीदा कार्यों को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। परिवार का अतिरिक्त ध्यान आपको रखना पड़ेगा। नजदीकी मित्रों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। संतान का विशेष ध्यान रखें। गुस्से में आकर कोई तात्कालिक निर्णय न लें।
अपनी बात को मनवाने के लिए आपको कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहना आवश्यक है। ससुराल पक्ष के लोगों की चिंता रहेगी। ऑफिस में गुटबाजी हो सकती है। लेकिन आप उससे ऊपर उठकर अपने काम पर ध्यान देंगे। मंगलवार,बुधवार और शनिवार का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। शिवजी के मंदिर में 11 बेलपत्र चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं।
ये भी पढ़ेंः
ये भी पढ़ेंः
संबंधित विषय:
Updated on:
05 Aug 2024 08:16 pm
Published on:
03 Aug 2024 02:25 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
