धर्म-कर्म

Rashi Anusar Mantra : ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ति के लिए जपें राशि अनुसार भगवान विष्णु के मंत्र, मिलेगा भाग्य का साथ और सफलता

Rashi Anusar Mantra Jyeshtha Purnima: हिंदू मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर राशि अनुसार मंत्र जाप करें तो भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, धन, सुख समृद्धि और मनोकामना पूर्ति होती है। आइये जपें मंत्र (Jyeshtha Purnima Mantra) ।
2 min read
Jun 20, 2024
Rashi Anusar Mantra Jyeshtha Purnima
ज्येष्ठ पूर्णिमा राशि अनुसार मंत्र

Rashi Anusar Mantra Jyeshtha Purnima: सनातन धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, चंद्र देव की विशेष पूजा, गंगा स्नान, पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करने का विधान है। इस दिन देश के गांवों में श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा का विशेष फल होता है, सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

इससे बिगड़े काम बन जाते हैं। भगवान का आशीर्वाद मिलता है, धन समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइये जानते हैं ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पूजा के समय राशि अनुसार कौन से मंत्र जपें ।

ये भी पढ़ेंः

ज्येष्ठ पूर्णिमा के राशि अनुसार मंत्र

मेष राशि: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मेष राशि के लोगों को 'ॐ विष्णवे नमः' मंत्र का एक माला जप करना चाहिए।
वृषभ राशिः आपकी राशि वृषभ है ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए 'ॐ जगन्नाथाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
मिथुन राशिः ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 'ॐ नारायणाय नमः' मंत्र का एक माला जप, मिथुन राशि वालों को सर्वाधिक लाभ देने वाला है।
कर्क राशिः आपकी राशि कर्क है और आपकी कोई मनोकामना है तो ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन 'ॐ हृषीकेशाय नमः' मंत्र का जप करें।
सिंह राशिः ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सिंह राशि वालों को रोज 'ॐ चक्रपाणये नमः' मंत्र का एक माला जप करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु को आशीर्वाद मिलता है।
कन्या राशिः ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कन्या राशि वालों को विष्णु जी की कृपा पाने के लिए 'ॐ हंसाय नमः' मंत्र का जप करना चाहिए।
तुला राशिः आपकी राशि तुला है तो ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन 'ॐ गोविन्दाय नमः' मंत्र का जप करें, इससे हर मनोकामना पूरी होगी।
वृश्चिक राशिः ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पूजा के समय वृश्चिक राशि वालों को 'ॐ श्रीधराय नमः' मंत्र का एक माला जप करना चाहिए।
धनु राशिः ज्येष्ठ पूर्णिमा पर धनु राशि वालों को 'ॐ श्रीमते नमः' मंत्र का एक माला जप करना चाहिए, इससे उसे हर सुख समृद्धि मिलेगी।
मकर राशिः ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मनचाहा वर पाने के लिए मकर राशि वालों को 'ॐ देवाय नमः' मंत्र का एक माला जप करना चाहिए। इससे वरदान मिलता है।
कुंभ राशिः आपकी राशि कुंभ है और आपकी कोई मनोकामना है तो ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 'ॐ वामनाय नमः' मंत्र का जाप करें। इससे भगवान का वरदान प्राप्त होता है।
मीन राशिः मीन राशि वालों को भगवान लक्ष्मी नारायण जी की कृपा पाने के लिए 'ॐ रामाय नमः' मंत्र का पांच माला जप करना चाहिए। इससे भगवान का वरदान मिलता है।

Updated on:
10 Jun 2025 12:16 pm
Published on:
20 Jun 2024 06:17 pm