संक्रांति तिथि हर महीने में आती है। ये वो तिथि होती है, जिस समय सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। पूरे साल में 12 संक्रांति तिथि पड़ती है। हर संक्रांति तिथि खास मानी जाती है। यहां देखें साल 2026 में संक्रांति तिथि कब- कब पड़ेगी।
Sankranti 2026 Dates List: संक्रांति तिथि हर महीने में आती है। ये वो तिथि होती है, जिस समय सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। पूरे साल में 12 संक्रांति तिथि पड़ती है। हर संक्रांति तिथि खास मानी जाती है। यहां देखें साल 2026 में संक्रांति तिथि कब- कब पड़ेगी।
Sankranti 2026 Dates: हिंदू धर्म में संक्रांति तिथि का बहुत ही खास महत्व है। इस तिथि पर सूर्य ग्रह अपनी राशि बदलते हैं। संक्रांति पर के दिन गंगा स्नान और दान का बहुत महत्व है। पूरे साल में कुल 12 संक्रांति तिथि पड़ती है। हर संक्रांति का अपना धार्मिक महत्व होता है। ग्रह गोचर की लिहाज से भी इस तिथि का खास महत्व होता है। संक्रांति तिथि के दिन सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव की पूजा करने का विधान है। संक्रांति के दिन सूर्य की पूजा करने से साधक पर सूर्यदेव की कृपा सदा बनी रहती है। आइए अब जानते हैं साल 2026 में संक्रांति तिथि कब- कब पड़ रही है।
सनातन धर्म में संक्रांति को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ये तिथि ऋतु परिवर्तन के लिहाज से भी खास मानी जाती है। भगवान सूर्य देवता को प्रकृति का देवता माना जाता है, इसलिए इस तिथि पर सूर्य देव की आराधना की जाती है। संक्रांति तिथि के दिन पूजा करने के बाद तिल और गुड़ प्रसाद के रूप में खाना चाहिए। इसके साथ ही इस तिथि पर सफेद चीजों का दान करना करना शुभ माना जाता है। 12 संक्रांति में से कुछ संक्रांति तिथि को बहुत खास माना जाता है। मकर संक्रांति, मेष संक्रांति, मिथुन, धनु, कर्क संक्रांति महत्वपूर्ण मानी जाती है।