
विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर समस्या दूर होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में वृद्धि होगी। घर के लिए महत्वपूर्ण एसेसरीज की खरीदारी कर सकते हैं। शंका के कारण आप अपने विश्वसनीय लोगों को भी खो सकते हैं। बुधवार को शिवजी के मंदिर में अभिषेक करें और 11 खड़ी मूंग शिवलिंग पर अर्पित करें।
घर या ऑफिस के नवनिर्माण को लेकर योजना बना सकते हैं। टेक्स्टटाइल कारोबारियों की आय बढ़ेगी। व्यवसाय में साझेदारों के साथ कुछ एग्रीमेंट कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। झूठ से बचें वर्ना फंस सकते हैं। रविवार के दिन को छोड़कर प्रतिदिन पीपल के वृक्ष की जड़ पर कच्चा दूध और शक्कर अर्पित करें।
बेरोजगार छात्रों को नौकरी के लिए इंटरव्यू अवश्य देना चाहिए। क्योंकि इस सप्ताह आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। संतान को करियर के नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ सहकर्मी आपके विरुद्ध साजिश कर सकते हैं। आप अपनी उपलब्धियों को लेकर आशंकित रहेंगे। सेहतकी चिंता रहेगी। सुबह प्रातःकाल 'अर्गला स्तोत्र' का पाठ करें।
ये भी पढ़ेंः
पुराना रूका हुआ काम बनने से तनाव दूर होगा। आपकी आर्थिक स्थिति इस सप्ताह अच्छी रहेगी। नवीन परियोजनाओं की शुरुआत होने की प्रबल संभावना है। पति-पत्नी में समन्वय की कमी रहेगी। आपको धोखा मिल सकता है। मंगलवार और शनिवार का दिन कमजोर रहेगा। प्रतिदिन शिवलिंग पर तिल और अक्षत अर्पित कर अभिषेक करें।
किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के अवसर मिल सकते हैं। नये प्रोजेक्ट्स की रूपरेखा बन सकती है। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह डिनर पर जा सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर सप्ताह ज्यादा शुभ नहीं है। विरोधी लोग आपके विषय में अफवाह उड़ा सकते हैं।रविवार और गुरुवार का दिन शुभ नहीं है। प्रतिदिन सूर्य को जल से अर्ध्य दें और रुद्राष्टक का पाठ करें।
कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता के अनुसार धन लाभ होगा। बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर में सफलता मिल सकती है। कारोबार में आय बढ़ सकती है। परिवार का अतिरिक्त ध्यान रखना पड़ेगा। गुस्से में निर्णय न लें। ऑफिस में गुटबाजी होगी। मंगलवार,बुधवार और शनिवार का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। शिवजी के मंदिर में 11 बेलपत्र चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं।
ये भी पढ़ेंः
नए सप्ताह में कार्यक्षेत्र के सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। खर्चों में कमी आने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को करियर के उत्तम विकल्प मिल सकते हैं। नए सप्ताह में नया वाहन खरीद सकते हैं। एकतरफा विचारों के कारण परेशानी हो सकती है। खानपान में शुद्धता का ध्यान रखें। गाय को भीगी मूंग खिलाना लाभकारी होगा।
नई सोच और कार्यशैली से आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर प्रसन्न रहेंगे और आपके काम की सराहना करेंगे। पूरा सप्ताह व्यावसायिक सफलता से युक्त रहेगा। विलासिता के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। अनावश्यक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिजन नाराज हो सकते हैं। भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें और शिव माहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
व्यवसाय में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। कई योजनाएं समय पर पूर्ण हो जाएंगी। पुराने निवेश का लाभ होगा। साझेदारी वाले व्यवसाय में लाभ मिलेगा। दिखावे में क्षमता से अधिक व्यय न करें वर्ना परेशानी होगी। शुरुआत में तनाव महसूस होगा। हड्डियों और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। मंगलवार को हनुमान जी को नारियल और मीठा पान अर्पित करें।
ये भी पढ़ेंः
बच्चों को करियर में उत्तम लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति मिल सकती है। अपनी बातों को प्रभावशाली तरीके से व्यक्त कर पाएंगे। होटल कारोबारियों के लिए सप्ताह बेहतरीन रहेगा। रूका हुआ धन मिलेगा। जीवनसाथी पर गुस्सा हो सकते हैं। मंगलवार और बुधवार थोड़े कमजोर रहेंगे। रोज गंगाजल और गाय के दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।
सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। रूके हुए कार्य पूर्ण करने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफलता मिलेगी। नये कारोबार की शुरुआत सप्ताह के मध्य में कर सकते हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। विपरीत जेंडर के प्रति आकर्षण परेशानियां पैदा कर सकता है। सम्पत्ति मामलों के लिए सप्ताह शुभ नहीं है। धन उधार देने से हानि हो सकती है। भगवान शिव को नित्य शहद और घी अर्पित करें।
व्यवसाय में बड़े निवेशकों का सहयोग मिलने की भी संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा में आपका प्रदर्शन जबरदस्त रहने वाला है। कला से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता है। आर्थिक नुकसान की भरपाई कर लेंगे। किसी पर अंधविश्वास न करें वर्ना परेशानी होगी। रविवार और शनिवार कमजोर दिन रहेगा। सोमवार को भांग, शर्करा और दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।