धर्म-कर्म

Shri Hanuman Mantras: हनुमानजी के ये हैं शक्तिशाली मंत्र, भक्तों को मिलता है कॉन्फिडेंस, पॉवर और कट जाते हैं कष्ट

Shri Hanuman Mantras भगवान बजरंगबली भगवान शिव के अवतार हैं और त्रेता युग में भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्री राम की मदद के लिए अवतार लिया था। ये कलियुग के जाग्रत देवता माने जाते हैं। मंगलवार को इनकी पूजा से साहस, शक्ति मिलती है। ऐसे हनुमानजी कुछ खास मंत्र से आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं तो आइये जानते हैं वे हनुमानजी के मंत्र कौन से हैं (mangalvar powerful mantras of Hanumanji )..
2 min read
Mar 10, 2024
hanuman_ji_ke_mantra_mangalvar.jpg
मंगलवार हनुमानजी की पूजा के मंत्र


श्री हनुमान कलियुग के शीघ्र ही प्रसन्न होने वाले देवता हैं। इनकी पूजा का साप्ताहिक दिन मंगलवार और शनिवार है। इनका मात्र ध्यान करने से ही कृपा करने वाले होते हैं। रुदावतार बजरंगबली काफी उग्र देवता हैं। वे प्रमादी और लापरवाह लोगों से प्रसन्न नहीं रहते। मंगलवार को मंत्रों के प्रयोग से कष्ट दूर कर हनुमानजी की कृपा प्राप्त की जा सकती है।


हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन किसी भी हनुमान मंदिर में पूजा कर उनको भोग लगाना चाहिए या घर पर हनुमानजी के चित्र को लाल कपड़े पर रखकर पूजा करें। पूजन में चंदन, सिन्दूर, अक्षत, कनेर, गुड़हल या गुलाब के पुष्प प्रयोग करें। नैवेद्य में मालपुआ, बेसन के लड्डू आदि लें और उन्हें अर्पित करें। इसके बाद आरती कर संकल्प लेकर अपनी समस्या के अनुसार मंत्र जपें।


1. पूर्वाभिमुख होकर जप करें, इसके लिए रुद्राक्ष माला, ब्रह्मचर्य और लाल वस्त्र का आसन के रूप में प्रयोग करें।
2. यथाशक्ति जप कर उपलब्ध साधनों से 1 माला हवन करें, मंत्र सि‍द्ध हो जाएगा।
3. इसके बाद नित्य 1 माला जाप करें, बीच में बंद नहीं करें।


1. ॐ श्री हनुमते नमः॥
(वाद-विवाद, न्यायालय आदि में जीत के लिए हनुमानजी का यह मंत्र जपना चाहिए।)


2. ॐ आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि।
तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्॥


3. मनोजवम् मारुततुल्यवेगम् जितेन्द्रियम् बुद्धिमताम् वरिष्ठम्।
वातात्मजम् वानरयूथमुख्यम् श्रीरामदूतम् शरणम् प्रपद्ये॥


4. ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्।
(शत्रु से अधिक भय हो, जान-माल का डर हो, तो यह मंत्र जपना चाहिए।)


5. ॐ हं पवननन्दनाय स्वाहा।
(हनुमानजी के दर्शन सुलभ होते हैं, यदि नित्य यह पाठ किया जाए।)


6. ॐ नमो हरि मर्कट मर्कटाय स्वाहा।
(शत्रु बलवान होने पर यह मंत्र निश्चित लाभ देता है।)


7. ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।
( असाध्य रोगों के लिए इस मंत्र का जाप लाभदायक होता है।)


8. ॐ नमो भगवते हनुमते नम:।
(सर्व सुख-शांति के लिए यह मंत्र जपें।)


9. हनुमान चालीसा का पाठ
( कठिन कार्यों की सफलता के लिए, इच्छापूर्ति और ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए।)

Updated on:
19 Jul 2024 04:06 pm
Published on:
10 Mar 2024 11:05 am