
ऐसे लोग जिनकी डेट ऑफ बर्थ 5, 23 और 14 तारीख है, उनका व्यक्तित्व ऐसे समझिए
बुद्धिमान होते हैं मूलांक 5 के लोग
अंक ज्योतिष (numerology) के अनुसार जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी माह की 5.14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। numerology के अनुसार अंक 5 पर बुध ग्रह का स्वामित्व है जो ज्ञान और बुद्धि का कारक है, यानी बुध ग्रह के स्वभाव और गुण के अनुसार ही ऐसे जातकों का स्वभाव और गुण होगा जिनका जन्म 5.14 या 23 तारीख को होता है। इसका अर्थ है मूलांक पांच के लोग बुद्धिमान होते हैं। ये साहसी और कर्मशील भी होते हैं और चुनौतियों को स्वीकार कर उससे संघर्ष करते हैं और जीतते हैं। बाल गंगाधर तिलक, जवाहर लाल नेहरू, अर्जुन सिंह, मुरली मनोहर जोशी और बाबू जगजीवन राम इसके उदाहरण हैं।
सम्मोहन का गुण
अंक ज्योतिष के अनुसार birth date 5, 14 या 23 वाले लोग नई योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर उत्साहित रखते हैं। यह व्यापार में रिस्क उठाने को भी तैयार रहते हैं। व्यापार में अपेक्षाकृत अधिक सफल होते हैं। किसी विषय को लेकर अधिक देर तक वे चिंता नहीं करते, न ही अधिक देर तक प्रसन्न या दुखी होते हैं। ये खुद को परिस्थिति के अनुरूप ढाल लेते हैं। इनमें दूसरों को सम्मोहित करने का गुण भी होता है, जिससे दूसरों से आसानी से मित्रता कर उनसे काम निकलवा लेते हैं।
दूसरे के मन में क्या चल रहा है भांप लेते हैं
अंक ज्योतिष के जानकारों के अनुसार मूलांक पांच के लोग किसी भी व्यक्ति को देखकर ही उसका मंतव्य भांप लेते हैं, यदि इनके शिक्षा की बात की जाए तो ये उत्तम विद्या प्राप्त करते हैं। ये कई भाषाओं के ज्ञाता होते हैं, यदि किसी कारण वश ये कम पढ़ें है तो भी ये चतुर और बुद्धिमान ही रहते हैं। ये धार्मिक ग्रंथों और गुप्त विद्याओं का भी अध्ययन करने वाले भी होते हैं।
नई खोजों से कमाते हैं लाभ
मूलांक 5 के लोगों को नई खोजों से अधिक लाभ होता है, अतः इनको धन की कोई कमी नहीं होती है। ये अपनी बुद्धि के बल पर आसानी धन कमा लेते हैं। इससे इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।
इनसे होती है मित्रता
मूलांक 5 के लोग भाई बहन और परिजनों से सामान्य रिश्ता रखते हैं। ये मित्र जल्दी बना लेते हैं और उन्हें जल्दी ही भूल जाते हैं। मित्रों से इन्हें लाभ भी मिलता है। इनकी मित्रता मूलांक 1, 3, 4, 5, 7 और 8 के लोगों से होती है।
मिलनसार होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग
numerology के अनुसार बर्थ डेट 4, 14 या 23 को जन्मे लोगों के मिलनसार होने से इनके मित्र अधिक होते हैं, लेकिन प्रेम संबंध स्थाई नहीं रहते। एक को छोड़कर दूसरे की तरफ जल्द ये खिंचते हैं। मूलांक 5 वाले कुछ लोगों के प्रेम संबंध धन के स्वार्थ में बनते हैं। कुछ मामलों में इनके दो विवाह भी होते हैं। इनकी घर गृहस्थी प्रायः सुखमय होती है, लेकिन संतान को लेकर कुछ चिंता रहती है।
यहां मिलती है सफलता
मूलांक 5 वाले लोग व्यापार और उद्योग धंधों में सफलता पाते हैं। ये अच्छे मैनेजर, वकील, जज, लेखाधिकारी, पब्लिक रिलेशन अधिकारी, शिक्षाविद, डॉक्टर, पत्रकार या ज्योतिषी हो सकते हैं। इन्हें अर्थशास्त्र और संगीत का भी अच्छा ज्ञान होता है। दिमागी शक्ति अधिक प्रयोग करने से अधिकांशतः ये रोगी बन जाते हैं। इनमें अनिद्रा, अंगों में पीड़ा, तनाव, बदहजमी, सिर दर्द, नाक व आंखों की तकलीफ हो सकती है।
ये हैं शुभ रंग और शुभ दिन
मूलांक 5 के लोगों के लिए शुक्रवार, गुरुवार, शनिवार और बुधवार के दिन शुभ रहते हैं। वहीं इनके लिए हरा, हल्का खाकी और सफेद रंग अनुकूल रंग होते हैं।
Updated on:
12 Jul 2023 06:46 pm
Published on:
12 Jul 2023 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
