16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन तारीखों में जन्मे लोगों की लव लाइफ प्रायः होती है असफल, व्यक्तित्व की ये होती है खासियत

Numerology यानी अंक ज्योतिष के अनुसार हर अंक का स्वामी एक ग्रह होता है, ग्रह का स्वभाव इन Birth Date के दिन जन्मे बच्चों पर प्रभावी होता है। इससे खास जन्म तारीख अंक वाले बच्चों का व्यक्तित्व, भाग्य और जीवन भी खास और दूसरों से अलग हो जाता है। आइये जानते हैं चंद्रमा के स्वामित्व वाले मूलांक के बच्चों की लव लाइफ और व्यक्तित्व के बारे में...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 8 Jul 2023, 9:51 PM IST

love_life_mulank.jpg

क्या है इन सवालों का जवाब

मूलांक 2 वाले जातक कैसे होते हैं, यह सवाल कई बार लोगों के दिमाग में आता है। ऐसे लोग जिनके जन्म की तारीख 2, 11, 20 और 29 होती है, अंक ज्योतिष के अनुसार उनका मूलांक 2 होता है तो आइये Numerology से जानते हैं इन birth date वाले लोगों का स्वाभाव और व्यक्तित्व कैसा होता है। इनकी लव लाइफ कैसी होती है?

मूलांक 2 वाले लोगों की पर्सनॉलिटी
Numerology के अनुसार ऐसे लोग जिनका जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। इस अंक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है, जो तेजी से गति करता है यानी स्थान बदलता है। इसके कारण इसके अधीन अंक 2 के लोग अत्यंत कल्पनाशील, भावुक, सहृदय और सरलचित्त होते हैं। ये न तो अधिक समय तक एक ही कार्य में स्थिर रह सकते हैं और न ही लंबे समय तक सोच सकते हैं। इनमें रचनात्मकता कूट-कूट कर भरी होती है।


जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 2, 11, 20 और 29 होती है, ऐसे लोग आम तौर पर कलाकार, बुद्धिजीवी होते हैं। ये मानसिक रूप से सबल और स्वस्थ होते हैं। इनके मन में नित नए नए विचार आते रहते हैं, जिन्हें साकार करने के लिए ये लगातार प्रयास करते हैं।


ये भी पढ़ेंः किन तारीखों पर जन्मे लोगों के लिए निवेश का समय ठीक नहीं, जान लें हफ्ते भर का पूर्वानुमान

इनमें ये होती है कमी
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 के लोगों में आत्मविश्वास की कमी रहती है, जिसके कारण ये जल्दी निर्णय नहीं ले पाते। प्रेम और सौंदर्य के प्रति इनकी रुचि का स्तर काफी ऊंचा होता है। ये दूसरों को सम्मोहित कर सकते हैं। अपरिचित से अपरिचित व्यक्ति को परिचित बना लेना, इनके बाएं हाथ का खेल होता है। ये स्वभाव से शंकालु होते हुए भी ये दूसरों के हित की चिंता करते हैं। किसी को सीधे ना कहना इनके स्वभाव में नहीं होता। दूसरों के मन की बात जान लेने में ये कुशल होते हैं। हालांकि चंचल और अस्थिर स्वभाव के कारण इनको परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।


लव लाइफ नहीं होती सफल
मूलांक 2 के लोग लव लाइफ में प्रायः सफल नहीं होते। इनके प्रेम संबंध अस्थिर होते हैं, कई बार इन्हें प्रेम संबंधों में हानि उठानी पड़ती है तो कई बार मूलांक 2 वालों को प्रेम के लिए जिंदगी भर तड़पते देखा गया है। हालांकि इनका पारिवारिक जीवन सुखद होता है। इनमें लड़कों की अपेक्षा लड़कियां अधिक होती हैं। ये संतान से बहुत प्रेम करते हैं और संतान भी इन्हें खूब प्रेम करती है।