धर्म-कर्म

कठिन से कठिन समस्या हो जाएगी दूर, गणेश उत्सव में जप लें इनमें कोई भी एक सिद्ध गणेश मंत्र

Siddha Ganesh Mantra : लगातार 10 दिनों तक गणेश जी के इन सिद्ध मंत्रों में से किसी भी एक की साधना कर लें। श्रीगणेश जी आपकी सभी मनोकामना पूरी कर देंगे।

3 min read
Aug 26, 2019
कठिन से कठिन समस्या हो जाएगी दूर, गणेश उत्सव में जप लें इनमें कोई भी एक सिद्ध गणेश मंत्र

गणेश उत्सव का पर्व 2 सिंतबर दिन सोमवार से शुरू हो रहा है। अगर किसी के जीवन में किसी तरह की समस्या हो तो गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक लगातार 10 दिनों तक गणेश जी के इन सिद्ध मंत्रों में से किसी भी एक की साधना कर लें। श्रीगणेश जी आपकी सभी मनोकामना पूरी कर देंगे।

1- तत्काल फल देने वाला चमत्कारी सिद्ध मंत्र

- गौरी नंदन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का यह सिद्ध मंत्र इतना चमत्कारिक है कि इसके जप से तत्काल इच्छित फल प्राप्त होता है। इस मंत्र का श्रद्धापूर्वक जप करने से सभी समस्याओं का समाधान होने लगता है एवं जपकर्ता को सुख समृद्धी की प्राप्ति होती है।

।। ॐ गं गणपतये नमः ।।

2- तांत्रिक क्रिया का असर होगा खत्म

- इस मंत्र का लगातार 10 दिनों तक 1008 बार रोज जप करने से तांत्रिक क्रिया का असर खत्म हो जाता है।

।। ॐ वक्रतुंडाय हुम्‌ ।।

3- सारे विघ्न होंगे दूर

- अगर जीवन में बार-बार विघ्न बाधाएं आ रही हो तो इस मंत्र का जप 108 बार गणेश चतुर्थी को करने से लाभ होगा। साथ ही आलस्य, निराशा, कलह आदि विघ्नों को विघ्नराज दूर करेंगे।

।। ॐ हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा ।।

4- आत्मबल की प्राप्ति

- इस मंत्र के जप से आत्मबल की प्राप्ति होती है। गणेशजी समस्त विघ्न दूर करके धन, वैभव की प्राप्ति होती है।

।। ॐ गं क्षिप्रप्रसादनाय नम: ।।

5- आर्थिक समृध्दि

- गणेशजी के इस मंत्र के जप से रोजगार की प्राप्ति व आर्थिक समृध्दि प्राप्त होकर सुख सौभाग्य प्राप्त होता है।

।। ॐ गूं नम: ।।

6- व्यापार की बाधाएं

- व्यापार संबंधित सभी बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए इस शक्तिशाली गणेश बीज मंत्र का जप करें।
।। ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गण्पत्ये वर वरदे नमः ॐ तत्पुरुषाय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात ।।

7- संकटों का नाश

- इस मंत्र के जप से समस्त प्रकार के विघ्नों एवं संकटों का नाश हो जाता है।

।। ॐ गीः गूं गणपतये नमः स्वाहा ।।

8- शीघ्र विवाह के लिए

- विवाह में आने वाले दोषों को दूर करने के लिए त्रैलोक्य मोहन गणेश मंत्र का जप करने से शीघ्र विवाह व अनुकूल जीवनसाथी की प्राप्ति होती है।

।। ॐ श्री गं सौभाग्य गणपत्ये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा ।।

9- सर्व मनोकामना पूर्ति मंत्र

- इस गणेश मंत्र के जप के साथ श्री गणेश चालीसा का पाठ करने से यह मंत्र शीघ्र सिद्ध होकर सभी मनोकामनाएं पूरी होने लगती है।

।। ॐ वक्रतुण्डेक द्रष्टाय क्लींहीं श्रीं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मं दशमानय स्वाहा ।।

**********

Published on:
26 Aug 2019 03:10 pm
Also Read
View All