गणेश उत्सव के दौरान किसी भी एकान्त स्थान में या गणेश मंदिर में, जहां आम लोगों का आना जाना ना हो या तो बिलकुल ही कम हो, ऐसे पवित्र स्थान में कुशा या कंबल के आसन पर बैठकर भगवान् श्री गणेश जी का षोडशोपचार विधि से पूजन करें। पूजा में गाय के घी के 11 दीपक जलाकर अपनी बैठक से एक फुट की ऊंचाई पर रखें। 10 दिनों तक रोज सिन्दूर और लड्डू के प्रसाद का भोग लगाएं, और प्रतिदिन 5 माला जप मोती या स्फटीक की माला से नीचे दिये मन्त्र का जप करें।