5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब शनिदेव की शुभ दृष्टि इन 4 राशि के जातकों पर हो रही मेहरबान, छप्पर फाड़ के खुलने वाला है भाग्य

special rashifal today : इन 4 राशि के जातकों पर हो रहे शनि देव मेहरबान, हो जाएंगे मालामाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 25 Aug 2019, 11:17 AM IST

special rashifal today

अब शनिदेव की शुभ दृष्टि इन 4 राशि के जातकों पर हो रही मेहरबान, छप्पर फाड़ के खुलने वाला है भाग्य

आने वाले दिनों शनिदेव की शुभ दृष्टि इन 4 राशियों के जातकों पर पड़ने वाली है। कहा जाता है कि जब भी शनिदेव की दृष्टि शुभ या अशुभ किसी व्यक्ति के ऊपर पड़ती है तो उसके जीवन में आमूलचूल परिवर्तन होने लगते हैं। कोई राजा तो कोई रंक बन जाता है। लेकिन आगामी 26 अगस्त से शनि की शुभ दृष्टि इन 4 राशि के जातकों पर पड़ने वाली है, परिणाम स्वरूप इन राशि के कई जातको के भाग्य का उदय होने वाला है। ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु राजोरिया के अनुसार जानें आखिर वे 4 राशि कौन-कौन सी है।

इस 4 राशियों पर मेहरबान होने वाले शनिदेव

मेष राशि-

सबसे पहली जो राशि है वो है मेष राशि- शनिदेव की कृपा से सारे कार्य पूरे होंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी, लोंगो से प्रोत्साहन मिलेगा, पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे वे भी आप के कार्यो की तारीफ़ करेंगे। किसी की मदद लिए बिना धन आवक के रास्ते खुलने लगेंगे। शनि की शुभ दृष्टि पड़े के कारण जिस चीज की कामना करेंगे, स्वतः ही रास्ते मिलने लगेंगे।

मकर राशि-

अब शनिदेव सभी काम सिद्ध करेंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक भरपूर लाभ भी होने वाले हैं। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। मित्रों और परिवाजनों का सहयोग और साथ मिलेगा। शनि का कृपा से उन्नति के अवसर मिलेंगे। परेशानिया दूर होगी एवं आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा भी बढ़ेगा। पुराने निवेश से दोगुना लाभ होगा। संभव हो तो शनि के निमित्त कुछ न कुछ दान जरूर करें।

वृश्चिक राशि-

शनि की शुभ दृष्टि के कारण रुके निर्माण कार्यो में गती आयगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। मुकदमें आदि में वृश्चिक राशि वालों की विजय होगी। शनिदेव की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया हुआ धन बिना मांगे ही मिलेगा। घर में हर रोज शाम के समय गाय के घी का दीपक अवश्य जलावें, ऐसा करने से माँ लक्ष्मी सदैव घर में निवास करने लगेगी।

कुंभ राशि-

शनि देव की कृपा से धन आय के नए स्त्रोत मिलने लगेंगे। शनिदेव की शुभ दृष्टि के कारण भाग्य का साथ और इष्ट के आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त होगी। वैसे भी कुंभ राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहती है। पुराने रूके हुए कार्य सहजता से पूरे होने लगेंगे। कुंभ राशि के जातक शनि का दान किसी मंदिर में जरूर करें।

***************