कहा जाता है कि ज्योतिषी उपाय भी उन्हीं के लिए फायदेमंद होते हैं जिन्हें इन पर विश्वास होता है।
नई दिल्ली। दुनिया का कोई भी इंसान हो, किसी न किसी वजह से वह दुखी रहता ही है। चाहे वो कोई बहुत बड़ी हस्ती हो या दुनिया का बहुत बड़ा उद्योगपति ही क्यों न हो, समस्याएं सभी के जीवन में होती ही हैं। देखा जाए तो ज़िंदगी का नाम ही दिक्कतों की पोटली है। जो कभी भी इंसान का साथ नहीं छोड़ती। हालांकि ये दिक्कत कई बार थोड़े समय के लिए ही होती है तो कभी छूटे नहीं छूटती। कई बार तो ऐसा भी होता है कि लोग ज़िंदगी में आने वाली समस्याओं को अपनी बदकिस्मती मान लेते हैं और कुछ गलत कदम उठा लेते हैं।
ऐसी मान्यता है कि इन दिक्कतों को पूजा-पाठ करके दूर किया जा सकता है। इसके लिए ज़रुरी है कि इनसे बचने के लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय कर लिए जाएं। लेकिन कहा जाता है कि ज्योतिषी उपाय भी उन्हीं के लिए फायदेमंद होते हैं जिन्हें इन पर विश्वास होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिनसे आपके जीवन में आने वाली कई समस्याओं को दूर कर देगा और आपकी बदकिस्मती अच्छी किस्मत में बदल सकती है।
1. यदि आपके घर में सुख-शांति के साथ-साथ धन की भी कमी है तो ऐसे में आप किसी ऐसे बर्तन को लीजिए जिसमें घर के लोग पानी पीते हैं। फिर उस बर्तन में पानी भरकर घर के सभी कोनों और बीचों-बीच रात के 12 बजे से 3 बजे के बीच छिड़क दें।
2. यदि आपके घर में कोई लंबी बीमारी से परेशान है तो रात में सोते समय उसके तकिए के नीचे एक रुपये का सिक्का रख दें। बाद में उस सिक्के का उपयोग न करें और किसी श्मशान घाट में जाकर डाल दें।
3. पति-पत्नी के बीच अनबन को खत्म करने के लिए रोज़ाना गेंदे के फूल पर कुमकुम लगाकर तुलसी के पौधे पर चढ़ा दें।
4. शनि के प्रकोप से बचने के लिए सरसों के तेल में मीठा भजिया बनाएं और गरीबों में बांट दें।