धर्म-कर्म

Viashakh Amavasya 2023 : वैशाख अमावस्या आज, भूलकर भी न करें ये काम वरना पितृ हो जाएंगे नाराज, आपसे रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी भी

Vaishakh Amavasya 2023: do not make these mistakes on Amavasya: माना जाता है कि वैशाख अमावस्या का दिन बेहद पवित्र दिन होता है। इस दिन शुद्ध आचरण करके स्नान करने से शीघ्र और शुभ फल मिलता है। लेकिन इस दिन के लिए भी शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं। जिन्हें लेकर सावधानी जरूर रखना चाहिए।
2 min read
Apr 20, 2023
vaishakh_amavasya_par_bhulkar_bhi_na_kare_ye_kaam.jpg

Vaishakh Amavasya 2023: do not make these mistakes on Amavasya: आज हाइब्रिड सूर्य ग्रहण लगा है। आज ही के दिन अमावस्या मनाई जा रही है। वैशाख माह में होने के कारण इस अमावस्या का महत्व और भी बढ़ गया है। इस अमावस्या को शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। माना जाता है कि वैशाख अमावस्या का दिन बेहद पवित्र दिन होता है। इस दिन शुद्ध आचरण करके स्नान करने से शीघ्र और शुभ फल मिलता है। लेकिन इस दिन के लिए भी शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं। जिन्हें लेकर सावधानी जरूर रखना चाहिए।

अमावस्या के दिन भूलकर भी न करें ये काम

- शास्त्रों के अनुसार, अमावस्या के दिन बुरी आत्माएं सक्रिय हो जाती हैं और व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसीलिए किसी भी व्यक्ति को इस दिन कब्रिस्तान या श्मशान घाट के आस-पास से गुजरने से बचना चाहिए।

- वैशाख अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए। स्नान और पूजा से पहले इस दिन कुछ भी खाने से बचना चाहिए।

- गरुण पुराण में बताया गया है कि वैशाख अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करना चाहिए।

- अमावस्या के दिन अपने घर और आस पास शांति का माहौल बनाए रखने की कोशिश करें।

- किसी भी तरह की क्लेश, लड़ाई-झगड़े का हिस्सा न बनें।

- भूलकर भी किसी का अपमान न करें।

- वैशाख अमावस्या के दिन स्नान का खास महत्व होता है। लेकिन यदि पवित्र नदी के जल में स्नान नहीं कर पा रहे हैं, तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर नहा लें। कोशिश करें कि नहाने तक मौन रहें, पूजा-पाठ के बाद ही कुछ बोलें।

- वैशाख अमावस्या के दिन शराब, मांस, मछली आदि चीजों के सेवन से बचें।

- पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण एवं उपवास करें।

- इस दिन दान का विशेष महत्व माना गया है। इसीलिए किसी गरीब या जरूरतमंद को दान-दक्षिणा दें।

- माना जाता है कि इस तिथि पर राहु और केतु की उपासना विशेष फलदायी होती है। इनकी उपासना से जीवन के संकट टल जाते हैं।

Updated on:
20 Apr 2023 04:15 pm
Published on:
20 Apr 2023 04:13 pm