5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 दिन बाद चमक उठेगी इस राशि की किस्मत, अचानक धन लाभ, प्रमोशन के योग, साल भर बरसेंगी खुशियां

Guru Uday in Mesh Rashi in April, these 5 zodiac will get good luck: इन्हें न केवल भाग्य का साथ मिलेगा, बल्कि सफलता के साथ ही धन लाभ भी होगा। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रहे हैं आखिर कौन कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 24 Apr 2023, 7:02 PM IST

guru_udaya_in_mesh_rashi_in_rashiyon_ki_chamkegi_kismat.jpg

Guru Uday in Mesh Rashi in April, these 5 zodiac will get good luck:: देव गुरु बृहस्पति जल्द ही उदय होने जा रहे हैं। वे 27 अप्रैल 2023 को मंगल की राशि मेष में उदय होंगे। गुरु का यह उदय राशि चक्र की 12 राशियों में से केवल 5 राशियों की किस्मत चमकाने वाला साबित होगा। इन्हें न केवल भाग्य का साथ मिलेगा, बल्कि सफलता के साथ ही धन लाभ भी होगा। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रहे हैं आखिर कौन कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां...

मेष
गुरु आपकी राशि में ही उदय होंगे। इसलिए गुरु के उदय होने की इस अवधि में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर पदोन्नति के योग हैं। इस अवधि में आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

मिथुन
गुरु का मेष राशि में उदय होना मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। इन्हें इस अवधि में न केवल धन लाभ होगा बल्कि, कार्य करने के लिए इनकी लाइफ में कई नए अवसर भी आएंगे। इन्हें हर कार्य में पॉजिटिव परिणाम मिलेंगे, सफलता मिलेगी।

सिंह
गुरु का मेष राशि में उदय होना सिंह राशि के लोगों के लिए किस्मत चमकाने वाला साबित होगा। इन्हें इस दौरान आर्थिक लाभ मिलेगा, वहीं शिक्षा प्राप्त कर रहे लोगों को भी सफलता मिलेगी।

तुला
गुरु का मेष राशि में उदय होना तुला राशि के लोगों के लिए भी सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित होगा। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी और धन लाभ भी होगा। इस अवधि में जीवन साथी के साथ आपके संबंधों में और मधुरता आएगी।

कुंभ
गुरु का मेष राशि में उदय इस राशि के लोगों के लिए हर इच्छा पूरी करने वाला समय रहेगा। इन्हें धन कमाने के नए-नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान इनकी यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें: एक और राज योग, शनि देव की कृपा से इन राशियों के खुलने वाले हैं भाग्य, विदेश यात्रा के भी बन रहे हैं योग