
लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. उमाशंकर मिश्र के अनुसार शनि के वक्री होने पर मेष राशि के जातकों को तिल, चना, घी, और बेलपत्र दान करना चाहिए। इन चीजों का दान शनि के दुष्प्रभाव को कम करने में मदद करता है।
पं. मिश्र के अनुसार शनि वक्री काल में वृषभ राशि के जातकों को सोना, पीला वस्त्र, घी और दूध का दान करना चाहिए। इससे शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
शनि वक्री दशा के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए मिथुन राशि के जातकों को हरा कपूर, घी, पीला फूल और शहद दान करना चाहिए। यह दान करने से मिथुन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
वक्री शनि के काल में शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कर्क राशि के जातकों को सरसों का तेल, घी, सफेद वस्त्र, और दही दान करना चाहिए। इससे कर्क राशि के जातकों को सेहत में लाभ मिलेगा और परिवारिक सुख भी बढ़ेगा।
ये भी पढ़ेंः
शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए सिंह राशि के जातक को पीतल के बर्तन, अदरक, गुड़ और खाड़ी शक्कर का दान करना चाहिए। इन चीजों के दान से सिंह राशि वालों के व्यापार और कार्यक्षेत्र में असफलता की आशंका कम हो जाएगी।
शनि वक्री अवधि में शनि से शुभ फल पाने के लिए कन्या राशि के जातकों को चावल, मूंग दाल, सरसों का तेल और दही दान करना चाहिए। इन चीजों के दान से कन्या राशि के जातकों की शैक्षणिक स्थिति, व्यापार और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
शनि से शुभ फल पाने के लिए शनि के उल्टी चाल चलने के समय में तुला राशि के जातकों को सफेद कपड़े, शहद, सोंठ, और गुड़ का दान करना चाहिए। इन चीजों के दान से तुला राशि के जातकों को सामाजिक और संगठनात्मक क्षेत्र में सफलता मिलती है।
शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए शनि के वक्री होने की अवधि में वृश्चिक राशि के जातकों को लौंग, खीर, तिल और शहद का दान करना चाहिए। इससे इनका धार्मिक और आध्यात्मिक पक्ष मजबूत होगा।
धनु राशि के जातकों को शनि के वक्री गति करने की अवधि में देसी गाय का घी, शक्कर, चना और गुड़ का दान करना चाहिए। यह दान धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा।
शनि का अशुभ प्रभाव कम करने के लिए मकर राशि के जातकों को काली उड़द की दाल, तिल, लौंग और शहद का दान करना चाहिए। यह दान मकर राशि वालों के करियर की बाधा दूर कराता है।
ये भी पढ़ेंः
कुंभ शनि की स्वराशि है। इसी में शनि वक्री हो रहे हैं। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को नीलम, घी, गुड़, और शहद दान करना चाहिए। इससे कुंभ राशि के जातकों की सेहत अच्छी होगी।
शनि के उल्टी चाल चलने के समय मीन राशि के जातकों को चावल, घी, पीले फूल, और खीर का दान करना चाहिए। इससे मीन राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।