धर्म-कर्म

Vastu Tips for Love परिवार के रोज-रोज के झगड़ों से हैं परेशान, तो जरूर ट्राय करें ये वास्तु टिप्स लौट आएंगी खुशियां

तो इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान और कारगर वास्तु टिप्स जिन्हें फॉलो करके आपसी समांजस्य पैदा होगा और स्थितियां धीरे-धीरे सुधरने लगेंगी।

2 min read
Jan 28, 2023
vastu_tips.jpg

अगर आप भी घर-परिवार के रोज-रोज के लड़ाई-झगड़े या कलेश से परेशान हैं और इनका समाधान नहीं खोज पा रहे हैं, तो इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान और कारगर वास्तु टिप्स जिन्हें फॉलो करके आपसी समांजस्य पैदा होगा और स्थितियां धीरे-धीरे सुधरने लगेंगी।

सेंधा नमक से करें ये उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक किसी भी नकारात्मकता को दूर करने वाली सबसे असरदार चीज माना जाता है। आप कमरे के एक कोने में सेंधा नमक का एक टुकड़ा रख सकते हैं। नमक का यह टुकड़ा घर के किसी एक कोने में एक महीने के लिए रख दें। एक महीने के बाद इसे हटा दें और इसके स्थान पर सेंधा नमक का नया टुकड़ा रख दें। नियमित रूप से ऐसा करने से पारिवारिक झगड़े धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे। घर के सदस्यों में आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा।

घर में लगाएं दर्पण
आपको अपने घर के अंदर ज्यादा से ज्यादा शीशे लगाने चाहिए। माना जाता है कि दर्पण आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाते हैं। इससे परिवार में सभी लोगों को लाभ होगा और झगड़े कम हो जाएंगे।

घर में फव्वारा लगा लें
वास्तु शास्त्र के मुताबिक आपके घर मेंबहता पानी सकारात्मक ऊर्जा ला सकता है। इसलिए अगर संभव हो तो घर के बगीचे में फव्वारा लगा सकते हैं। ध्यान रहे कि फव्वारे का पानी हमेशा बहता हुआ रहे क्योंकि रुका हुआ पानी घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है जिससे परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं।

भगवान बुद्ध प्रतिमा बढ़ाती है पॉजिटीविटी
भगवान बुद्ध शांति और सद्भाव का प्रतिनिधित्व करते हैं। यही कारण है कि बहुत से लोग अपने घरों में इनकी मूर्ति रखते हैं। आप भी ऐसा कर सकते हैं। इस मूर्ति को घर में रखने से घर में पॉजिटिविटी और खुशियां बनी रहेंगी।

अच्छे से करें घर की साफ-सफाई
वास्तु के मुताबिक परिवार में शांति सुनिश्चित करने के लिए अपने घर की ठीक से साफ-सफाई करना बहुत जरूरी है। जिस घर में गंदगी रहती है वहां हर सदस्य को तनाव रहत है और परिवार में कलेह की स्थिति बनती है।

Updated on:
28 Jan 2023 06:07 pm
Published on:
28 Jan 2023 06:05 pm