धौलपुर

धौलपुर से बड़ी खबर… 7 साल की बच्ची को अवैध बजरी के ट्रैक्टर ने कुचला, 2 बाइक भी क्षतिग्रस्त

Gravel Mafia In Dholpur : बजरी खाली कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मासूम बच्ची को कुचल दिया। जिससे बच्ची की मौत हो गई। वहीं, बेकाबू ट्रैक्टर चालक ने दो बाइकों को भी अपनी चपेट में ​ले लिया।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2024, 12:03 PM IST
Feature image

Dholpur News: धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बजरी खाली कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मासूम बच्ची को कुचल दिया। जिससे बच्ची की मौत हो गई। वहीं, बेकाबू ट्रैक्टर चालक ने दो बाइकों को भी अपनी चपेट में ​ले लिया। घटना निहालगंज थाना क्षेत्र की अंबेडकर नगर कॉलोनी में आज सुबह हुई। हादसे के बाद लोगों में रोष व्याप्त है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह के समय मासूम पूर्णिमा (7) पुत्र रामजस अपने घर के बाहर खेल रही थी। घर के बाहर खेल रही मासूम के पास दो बाइक भी रखी थी। इसी दौरान बजरी खाली कर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक ने संतुलन खो दिया। जिसके बाद ट्रैक्टर चालक ने बाइकों को कुचलते हुए मासूम बच्ची को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके से भागा चालक

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने घायल मासूम को धौलपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां अस्पताल ले जाते वक्त मासूम ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मां हुई बेसुध

बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची की मां बेसुध हो गई। ऐसे में आसपास की महिलाएं उन्हें संभालती हुई नजर आई। इस घटना से आसपास के लोगों भी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने सहित मृतका के ​परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

थाने के एएसआई बहादुर सिंह ने बताया कि डॉक्टर द्वारा मासूम के मृत घोषित किए जाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त कर लिया हैं। परिजनों द्वारा रिपोर्ट दिए जाने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश में जुटी हैं।

Updated on:
22 Sep 2024, 12:03 PM IST
Published on: